फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Schools reopen with 50 percent strength in Delhi NCR Ghaziabad Delhi Faridabad Gurugram 

छात्रों की 50 फीसदी संख्या के साथ आज से खुलेंगे स्कूल, बच्चे को भेजने का फैसला आपका

Mon, 19 Oct 2020 08:38 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 19 Oct 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
Schools reopen with 50 percent strength in Delhi NCR Ghaziabad Delhi Faridabad Gurugram 
स्कूलों को खोलने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण से बचाव के बीच छात्रों की 50 फीसदी संख्या के साथ कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल सोमवार से खुलेंगे। दो पालियों में कक्षाएं चलेंगी, प्रवेश से पहले छात्रों को सैनेटाइज कराया जाएगा। इसके लिए मशीनें लगाई गई हैं। 

विज्ञापन


बिना मास्क एंट्री नहीं मिलेगी। प्रत्येक स्कूल में हेल्प डेस्क बने हैं, जहां सैनेटाइजर, मास्क, थर्मल मशीन लगायी गई है। अभिभावकों से स्कूलों को काफी सहमति पत्र भी मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते मार्च महीने में समस्त स्कूल/कॉलेज बंद कर दिए गए थे। 
विज्ञापन


अनलॉक की प्रक्रिया चालू होने के बाद अब सरकार ने 19 अक्तूबर से छात्रों की 50 फीसदी संख्या के साथ स्कूल खोलने के आदेश किए हैं। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को दो पालियों में पढ़ाया जाना है। स्कूलों के संचालन को लेकर समस्त स्कूलों में हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक डेस्क पर सैनेटाइजर, मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग की सुविधा दी गई है। कॉलेज में प्रवेश से पहले सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बने गोलों पर ही एक दूसरे से दूरी बनाकर खड़ा होना होगा। एक-एक कर सैनेटाइज मशीन के आगे खड़े होकर, संक्रमण के खतरे को दूर करना होगा।

वहीं एक कक्षा के अंदर कुल छात्रों की संख्या के 50 फीसदी ही उपस्थित रहे सकेंगे। अधिकांश स्कूलों में प्रत्येक कक्षा में 20 छात्रों के बैठने की व्यवस्था की है। कक्षा के शुरू होने और छात्रों के बाहर निकलने पर फर्नीचर को सेनेटाइज किया जाएगा। 

शिक्षकों के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। उनकी समय-समय पर जांच भी होगी। इसके अलावा अभिभावकों का सहमति पत्र जरूरी रहेगा। बिना सहमति पत्र के बच्चे को स्कूल नहीं बुलाया जा सकेगा। स्कूल में तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
 

पहली पाली में 10वीं, दूसरी में 12वीं के छात्रों की होगी पढ़ाई
-शासन से मिली गाइडलाइन के अनुसार सुबह 8:50 से 11:20 बजे तक नौंवी और दसवीं के छात्रों की पढ़ाई होगी। जबकि दूसरी पाली में दोपहर 12:20 से 03:20 तक 11वीं व 12वीं के छात्रों की पढ़ाई होगी।

दोनों पालियों के बीच रहेगा एक घंटे का अंतराल
- स्कूलों में पढ़ाई के दौरान दो पालियों के बीच एक घंटे का समय फर्नीचर आदि को सेनेटाइज करने के लिए रखा गया है। साथ ही छात्रों की भीड़ एक जगह न लगे, इसके लिहाज से भी एक घंटे का अंतराल अच्छा कदम है। 

अभिभावकों से मिल रहे सहमति पत्र
-बीते छह महीने से छात्रों के घर पर ही रहने से अब अभिभावकों को उनके करियर का खतरा सताने लगा है। ऐसे में स्कूल खोले जाने को लेकर बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के सहमति पत्र दे रहे हैं।

बोले स्कूल प्रधानाचार्या/संचालक-
-बुलंदशहर रोड स्थित जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पारूल त्यागी ने बताया कि स्कूल में कोरोना से बचाव को दो गज की दूरी, मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करा दी गई है। छात्र हित में स्कूल खोले जाने आवश्यक हैं, गाइडलाइन का पूरा पालन कराया जाएगा।

-एलएन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पंकज अग्रवाल ने बताया कि स्कूलों ने शासन की गाइडलाइन को पूरी तरह फॉलो किया है। अभिभावकों से छात्रों को स्कूल भेजने की बड़े स्तर पर सहमति पत्र मिल रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही आठवीं तक की कक्षाओं को भी शुरू करने के आदेश शासन से आएं।

 

-डीएम पब्लिक स्कूल के चेयरमैन जितेंद्र चौधरी ने बताया कि कोरोना के संक्रमण से छात्रों की सुरक्षा के लिए एंट्री गेट पर सेनेटाइज मशीन लगाई है। हेल्प डेस्क बनायी गई है, छात्रों को स्कूल में मास्क लगाकर आना अनिवार्य कर दिया है। शासन की गाइडलाइन का पूरा पालन कराया जाएगा।

-दिनेश विद्यापीठ स्कूल के संचालक अभिषेक त्यागी ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल में हैंडवास प्वाइंट, सेनेटाइज मशीन लगायी गई हैं। अभिभावकों ने सहमति पत्र दिए हैं, गाइडलाइन का पालन पूरी तरह से किया जा रहा है।

-इंडस ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि कक्षाओं को सैनेटाइज कराया गया है। गाइडलाइन का पालन होगा। छात्रों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा, अभिभावकों से सहमति पत्र लिए गए हैं। फोटो संख्या--20

जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना ने बताया कि स्कूलों का निरीक्षण कर, व्यवस्था परखी गई हैं, तैयारियां पूर्ण मिली हैं। सोमवार से स्कूल शुरू होंगे, गाइडलाइन का हर हाल में पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed