फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Schools remain closed in Delhi NCR on Thursday on the occasion of Chhath Puja

आज बंद रहेंगे स्कूल : दिल्ली से लेकर NCR में रहेगी छुट्टी, छठ पूजा के अवसर पर मिला छात्रों को अवकाश

Thu, 07 Nov 2024 01:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Nov 2024 01:51 AM IST
सार

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी स्कूलों में छठ महापर्व के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Schools remain closed in Delhi NCR on Thursday on the occasion of Chhath Puja
आज छुट्टी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ महापर्व को देखते हुए गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर के यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त कक्षा नर्सरी से 8 तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी स्कूलों में छठ महापर्व के लिए अवकाश घोषित किया गया है। शुक्रवार को सभी स्कूल अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा गाजियाबाद में भी स्कूल बंद रहेंगे। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक, गाजियाबाद ने पत्र जारी किया है। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में भी सात नवंबर को जिला स्तरीय अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, यह सार्वजनिक अवकाश नहीं है इसलिए सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन


छठ पर अवकाश को लेकर लखनऊ के जिलाधिकारी ने फैसला लिया है। मैनुअल आफ गवर्नमेन्ट आर्डस (संशोधित) 1981 संस्करण पैरा-247 (सी) की व्यवस्था के अनुसार किसी भी जिले का अधिकारी अपने स्तर से तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकता है। विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं अन्य विभागों में जहां पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है वहां घोषित स्थानीय अवकाश लागू नहीं होगा। जिले के सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें इससे पहले दिल्ली सरकार ने भी छठ पर्व को लेकर सात नवंबर पहले ही राजधानी में सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर रखी है। आदेश के मुताबिक सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में छुट्टी रहेगी। सीएम अतिशी ने घोषणा करते हुए कहा था कि छठ पर्व पर भव्य आयोजन किए जाएंगे। राजधानी में छुट्टी को लेकर पहले एलजी वीके सक्सेना ने सीएम आतिशी को एक चिट्ठी लिखी थी जिसमें छठ के दिन छुट्टी की मांग की गई थी। 

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर उनसे छठ के तीसरे दिन 7 नवंबर को पूर्णकालिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है। अभी तक 7 नवंबर को प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed