{"_id":"2fdefc88db94f5b3616587e319c97cc2","slug":"schoolgirl-fell-from-underpass","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर खराब होने से बदहवास छात्रा पुल से गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर खराब होने से बदहवास छात्रा पुल से गिरी
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Mar 2014 04:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नरेला में 11वीं कक्षा की छात्रा संदिग्ध हालात में अंडरपास से नीचे गिर गई। छात्रा का कहना है कि उसका पैर फिसल गया था।
विज्ञापन
छात्रा को राजा हरिश्चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरेला निवासी 16 वर्षीय किशोरी वहीं के एक स्कूल में 11वीं में पढ़ती है। सोमवार को इंग्लिश का पेपर था। परीक्षा देने के बाद घर आते समय यह हादसा हुआ।
पढ़ें: छात्रा के साथ बर्थडे मनाने पर युवक की धुनाई
विज्ञापन
मंगलवार को किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में खुदकुशी करने की बात से इंकार किया। उसने बताया कि पैर फिसलने की वजह से वह नीचे गिर गई थी।
हालांकि, कुछ लोगों को कहना है कि अंग्रेजी का पेपर खराब होने के कारण उसने छलांग लगाई थी।