फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School staff did not treat injured student

मासूम टूटा हाथ लेकर रोता रहा, टीचर बर्थडे पार्टी मनाते रहे

Thu, 06 Mar 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 06 Mar 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
School staff did not treat injured student

नोएडा के अल्फा-वन स्थित सेंट जोसफ पब्लिक स्कूल में एक अधिवक्ता के चार साल के बेटे का हाथ टूट गया। स्कूल टीचर ने बच्चे का इलाज कराने के बजाय प्रधानाचार्य के बर्थ-डे पार्टी को इंज्वाय किया। जब मां अपने बच्चे को लेने पहुंची और हाथ टूटा देखा तो आग बबूला हो गई और पति अधिवक्ता को सूचना दी।

विज्ञापन


पढ़ें: सीबीएसई परीक्षा में भारी बदलाव

उन्होंने पहले इलाज कराया और फिर प्रधानाचार्य से मिलने पहुंचे। लेकिन उनसे मिलने के लिए उन्हें आधा घंटा इंतजार करना पड़ा तो वे भी बिफर गए और पुलिस को बुलाकर शिकायत कर डाली। हालांकि अभी अधिवक्ता की ओर से मौखिक ही शिकायत की गई है।
विज्ञापन


अधिवक्ता वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि उनका बेटा धैर्य शर्मा सेंट जोसफ पब्लिक स्कून में एलकेजी का छात्र है। बृहस्पतिवार दोपहर को किसी बच्चे के धक्का देने के कारण धैर्य का हाथ फ्रेक्चर हो गया। हाथ टूट जाने के बार बच्चा रोने लगा तो क्लास टीचर ने उसे दूसरी बेंच पर बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Live Update: 6 मार्च के दिनभर की घटनाएं

बच्चा चोट के मारे रोता रहा,लेकिन क्लास टीचर ने उसका इलाज कराना तो दूर प्रधानाचार्य और अभिभावकों तक को सूचित करना उचित नहीं समझा। छुट्टी के समय उनकी पत्नी बच्चे को लेने पहुंची तो वह रो रहा था और उसके  हाथ में काफी सूजन आई हुई थी। उनकी पत्नी ने घटना की जानकारी उन्हें दी तो वह तुरंत कोर्ट से स्कूल पहुंचे और बच्चे का कैलाश अस्पताल में इलाज कराया।

बच्चे के इलाज के बाद वह स्कूल में पहुंचे तो सारा स्टाफ प्रधानाचार्य की बर्थडे पार्टी मना रहा था। करीब आधा घंटे तक उन्हें इंतजार करना पड़ा तो उनका गुस्सा फूट गया और उन्होंने कासना पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस स्कूल में आई तो पूरे स्टाफ में हडकंप मच गया और तब प्रधानाचार्य बाहर आए।


पढ़ें: सिंबायोसिस एंट्रेंस एग्जाम 3 मई को

इसके बाद उन्हें इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने अभिभावकों से स्टाफ की ओर से माफी मांगी। इसके बाद अधिवक्ता ने तहरीर तो नहीं दी है। लेकिन मौखिक शिकायत पुलिस से की है। अधिवक्ता ने बताया कि बार अध्यक्ष विपिन भाटी से बात करने के बाद ही मामला दर्ज कराने पर विचार किया जाएगा।

इंस्पेक्टर कासना श्यामाकांत त्रिपाठी का कहना कि अधिवक्ता की ओर से सूचित किया गया था और मौके पर पीसीआर भेजी गई थी। जिसमें बच्चे को चोट लगना तो आया है। लेकिन अभी पीड़ित की ओर से लिखित में शिकायत नहीं की गई है। अगर तहरीर देते हैं तो पुलिस मामला दर्ज करके कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed