फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School in Noida issued a circular that necessitates to hear PM speech.

मोदी का भाषण ना सुनने पर मिलेगी सजा!

Thu, 04 Sep 2014 08:57 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
School in Noida issued a circular that necessitates to hear PM speech.

केंद्र सरकार ने शिक्षक दिवस पर देश के सभी स्कूलों में बच्चों को प्रधानमंत्री का भाषण सुनाने का क्या आदेश दिया कि नोएडा का स्कूल इस आदेश को लेकर हद की इंतहा तक पूरा करने पर तुल गया है।

विज्ञापन


सरकार ने भले ही इसे ऐच्छिक रखा हो पर एक नोएडा के एक स्कूल प्रशासन ने बच्चों के लिए गले की फांस बना दिया है। पहले तो शायद बच्चे इसमें ज्यादा रुचि लेकर प्रधानमंत्री का भाषण सुन भी लेते पर स्कूल की ऐसी सख्ती ने इस मजे को बोझ की तरह बना दिया है।
विज्ञापन


हुआ ये है कि नोएडा के एक स्कूल ने एक सर्कुलर जारी करके प्रधानमंत्री के भाषण को सुनना अनिवार्य कर दिया है। क्योंकि अगर ऐसा नहीं तो बच्चों को परीक्षा के समय प्रधानमंत्री का भाषण ना सुनना बहुत महंगा पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में भाषण से पूछे जाएंगे सवाल

School in Noida issued a circular that necessitates to hear PM speech.

एक टीवी रिपोर्ट के अनुसार नोएडा के बाल भारती स्कूल ने एक सुर्कुलर जारी किया है, जिसमें 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन तीसरी कक्षा से 12वीं कक्षा के हर बच्चे को पीएम का भाषण सुनना होगा, नोट करना होगा, समझना होगा और सीखना होगा।

इसके साथ ही सर्कुलर में ये भी लिखा है कि शिक्षक दिवस के अगले दिन शुरू हो रही परीक्षा के हर पेपर में प्रधानमंत्री के भाषण से जुड़े दो-दो नंबर के सवाल होंगे। इस तरह चाहे या ना चाहें इस स्कूल के बच्चों को मजबूरन पीएम का भाषण सुनना ही पड़ेगा।

गौरतलब है कि पीएम 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे से 4:45 तक देशभर के बच्चों को टीवी, रेडियो, इंटरनेट के माध्यम से संबोधित करेंगे। उनके भाषण और उसके बाद बच्चों से पीएम की बातचीत को दूरदर्शन चैनल पर लाइव दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed