{"_id":"28374e2bad7e404d3d0bc0f3bbf23d58","slug":"school-in-gurgaon-having-four-teachers-on-60-children-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक स्कूल ऐसा जहां बच्चे 60, अध्यापक चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक स्कूल ऐसा जहां बच्चे 60, अध्यापक चार
ब्यूरो/ अमर उजाला, फिरोजपुर झिरका
Updated Fri, 11 Dec 2015 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ तो मेवात क्षेत्र के सरकारी स्कूल पिछले कई वर्षों से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी और क्षेत्र के गांव सक्काबास का प्राथमिक विद्यालय ऐसा भी है जहां 60 बच्चों पर चार अध्यापकों की नियुक्ति जिला शिक्षा विभाग ने की हुई है।
विज्ञापन
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत उक्त विद्यालय में 70 बच्चों पर दो अध्यापकों की नियुक्ति होनी चाहिए। जबकि गांव सक्काबास के प्राथमिक विद्यालय में 60 छात्रों पर चार अध्यापकों की तैनाती शिक्षा विभाग पर सवालिया निशान लगा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि जिले के अधिकतर विद्यालयों में पिछले कई वर्षो से शिक्षकों एवं अन्य संसाधनों का भारी टोटा चला आ रहा है। स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर स्कूलों के मुखिया कई बार जिला शिक्षा विभाग एवं सरकार से अध्यापकों की मांग लगातार करते आ रहे हैं। लेकिन इन स्कूलों को शिक्षक उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. असफाक आलम ने बताया कि खंड के कई गांवों के स्कूल ऐसे हैं जहां शिक्षकों की पिछले कई वर्षो से भारी कमी चली आ रही है। ऐसे भी स्कूल हैं जहां 200 बच्चे हैं और अध्यापक एक ही। शिक्षा विभाग को चाहिए कि वह छात्रों की संख्या के आधार पर स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति कर क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का कार्य करे।
इस विषय पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वजीर चंद मजोका ने कहा कि अगर सक्काबास गांव के स्कूल में इस प्रकार का मामला है तो वह कल ही इस पर संज्ञान लेकर वहां से अध्यापकों की प्रतिनियुक्ति रद कर देंगे और अध्यापकों को अन्य विद्यालयों में भेजेंगे।