फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   school from classes 1 to 8 closed till 31 May In view of heat wave in Faridabad

Faridabad: हीट वेव के चलते आठवीं कक्षा तक के स्कूल 31 मई तक बंद, मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Sun, 26 May 2024 08:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 26 May 2024 08:26 PM IST
सार

हीट वेव को देखते हुए फरीदाबाद के सभी राजकीय और प्राइवेट स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए 31 मई तक अवकाश की घोषणा की है।
 

विज्ञापन
school from classes 1 to 8 closed till 31 May In view of heat wave in Faridabad
हीट वेव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रचंड गर्मी के चलते जिला प्रशासन के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक की छूट्टी 31 मई तक बढ़ा दी है। जबकि कक्षा नौ वीं से 12वीं तक की कक्षाएं लगेंगी। यह जानकारी जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने दी।मालूम हो कि शनिवार को लोकसभा चुनाव होने के शुक्रवार और शनिवार को पहले से छूट्टी थी। गर्मी को देखते हुए यह छूट्टी 31 मई तक बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, जिले में लू के साथ ही तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। अगले एक-दो दिनों में पारे में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे ध्यान में रखते हुए सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी करने की घोषणा की गई है। स्कूल प्रबंधक सभी विद्यार्थियों को छुट्टियों के दिनों का गृहकार्य दिलवाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि गर्मी में अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, टोपी अथवा छतरी का उपयोग करें व नंगे पांव बाहर न निकलें। काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम अवश्य लें। गर्मी के मौसम में जंक फूड के सेवन से परहेज करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं। खासतौर से दोपहर 12 बजे से लेकर शाम चार बजे के बीच धूप में सीधे न जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed