{"_id":"f9aa5dc8e362122043d6ea3fc5bacce1","slug":"school-employed-students-to-wash-curtains","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट्स से धुलवाए गए स्कूल के पर्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टूडेंट्स से धुलवाए गए स्कूल के पर्दे
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 04 May 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-21 स्थित एक निजी स्कूल में बच्चों से क्लासरूम के पर्दे धुलवाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
छात्र और अभिभावकों की ओर से ये आरोप लगाया गया है, जबकि स्कूल प्रबंधन ने ऐसी किसी भी बात को सिरे से खारिज कर दिया।
इस मामले में स्कूल के कई शिक्षकों से बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि बच्चों को साफ सफाई के ऐसे असाइंमेंट दिए जा सकते हैं, जिसमें उनसे खुद अपने घरों के पर्दे साफ करवाएं जाएं न की स्कूल के।
शिक्षकों ने अपनी जानकारी में इस तरह की किसी भी घटना से इंकार करते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ भी है तो गलत है। प्रिंसिपल से बात करने पर उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, इन दिनों स्कूलों में फीस बढ़ोतरी का मामला चल रहा है, जिसके चलते अभिभावकों में नाराजगी है और अरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं। फीस के मामले में रविवार सुबह आठ बजे अभिभावकों की बैठक का भी आह्वान किया गया है।
विज्ञापन