{"_id":"5b851ef942c792466835fd6d","slug":"school-cab-driver-sexual-harassment-of-6-year-old-girl-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: स्कूल कैब ड्राइवर ने 6 साल की बच्ची का किया यौन उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: स्कूल कैब ड्राइवर ने 6 साल की बच्ची का किया यौन उत्पीड़न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Aug 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम गांव में एक निजी स्कूल के कैब ड्राइवर ने छह साल की बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) देवेन्द्र आर्य ने बताया कि सोमवार को पुलिस को इस मामले में जानकारी मिली, जिसके बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज की गयी। उन्होंने बताया कि इस मामले में यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि देश की वसंत कुंज के रंगपुरी इलाके में कुछ ही दिन पहले 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की थी और 100 से ज्यादा सरकारी और निजी वाहनों में तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन
लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोल छोड़ने पड़े थे। पत्थरबाजी में दो एसीपी समेत दस पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में दंगा भड़काने का मामला दर्ज कर शनिवार शाम 11 लोगों को गिरफ्तार किया था।