{"_id":"018163c860a9cdc83da84e84e40aeb4b","slug":"school-bus-hits-a-private-bus-in-noida-all-students-are-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 मिनट तक दशहत में रहे स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 मिनट तक दशहत में रहे स्कूली बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 29 Apr 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच 24 पर मंगलवार को सेक्टर 71 स्थित ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल की बस निजी बस से टकरा गई। बस में कक्षा चार और इससे ऊपर की कक्षा के आठ से दस बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन
दहशत से भरे बच्चे कांपने और रोने लगे। बस में उपस्थित शिक्षक और कुछ बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दोपहर में छुट्टी के बाद सेक्टर-71 के ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल की एसी बस इंदिरापुरम के लिए निकली थी। बस नोएडा से एनएच-24 पहुंची ही थी कि आगे जा रही निजी बस से पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन
बस के कंडक्टर का कहना है कि आगे जा रही निजी बस का चालक गलत तरीके से आड़े तिरछे बस चला रहा था। निजी बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे स्कूल की बस निजी बस से जा टकराई। निजी बस चालक बस लेकर फरार हो गया। बस में मौजूद शिक्षकों ने स्कूल में फोन किया।
करीब 20 से 25 मिनट में स्कूल की प्रिंसिपल नंदिता दासगुप्ता समेत प्रबंधन के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और अभिभावकों को भी फोन कर दिया। शिक्षक और मामूली रूप से घायल बच्चों को गाजियाबाद स्थित पुष्पांजलि क्रासले अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
शुक्र है बड़ा हादसा होने से बच गया
स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और अभिभावक बस यही बात बार-बार कह रहे थे कि शुक्र है, बड़ा हादसा होने से बच गया। मालूम हो कि 16 जनवरी को आर्मी पब्लिक स्कूल नोएडा की बस को ओवरलोड ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में सात बच्चे घायल हो गए थे। इसमें एक बच्चे करन का दायां पैर डॉक्टरों को काटना पड़ा था। वहीं एक अन्य छात्र नवीन यादव को गंभीर हालत में धौला कुआं स्थित आर्मी के रिसर्च एंड रेफर अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।