फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School bus caught fire due to short circuit on Ghaziabad-Meerut road

Ghaziabad News: तकनीकी समस्या के चलते स्कूली बस में लगी आग, बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रही थी वापस

Mon, 21 Aug 2023 02:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 21 Aug 2023 02:51 PM IST
सार

गाजियाबाद-मेरठ रोड पर स्कूल बस में तकनीकी समस्या के चलते भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। 

विज्ञापन
School bus caught fire due to short circuit on Ghaziabad-Meerut road
स्कूल बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिहानी गेट क्षेत्र के मेरठ रोड पर सोमवार दोपहर रेयान पब्लिक स्कूल की बस में तकनीकी समस्या के कारण आग लग गई। बस चालक कर्मवीर तकनीकी समस्या दिखाने के लिए बस वर्कशॉप पर ले जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। तेजी से आग फैलने के कारण बस चालक ने अपने मालिक और पुलिस को सूचना दी। गनीमत यह रही कि उस दौरान बस में छात्र नहीं थे और बड़ा हादसा होने से बच गया। दो दमकल की गाड़ियों की मदद से आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


चालक कर्मवीर ने बताया कि सोमवार सुबह बच्चों को स्कूल में छोड़ने के बाद बस हीट होने की परेशानी दिखी। ऐसे में उन्होंने बस मालिक को इसकी जानकारी दी। वर्कशॉप से आए दो मेकेनिक ने बस को वर्कशॉप पर ले जाने की बात कही। चालक कर्मवीर ने बताया कि जैसे ही वह बस लेकर मेरठ रोड पर पहुंचे, तभी अचानक बस में तेज आवाज आई। पहले उन्हें लगा कि टायर फटा है। उन्होंने उतरकर देखा तो बस में लगे सीएनजी के सिलिंडर में आग लगी थी।
विज्ञापन


चालक ने बताया कि जैसे ही वह बस में रखे अपने मोबाइल को निकालने के लिए दौड़े, तब तक आग तेजी से फैल गई। किसी तरह उन्होंने बस में रखे अपने मोबाइल को निकालकर मालिक को सूचना दी। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि सीएनजी सिलिंडर में आग लगने से बस में आग लगी थी। गनीमत रही कि उस दौरान बस में कोई सवार नहीं था। दो दमकल की गाड़ियां भेजकर आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed