{"_id":"5724a5544f1c1b744ba9151f","slug":"school-boy-falls-from-window-of-running-school-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर की लापरवाही का शिकार मासूम, चलती स्कूल बस से सड़क पर जा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर की लापरवाही का शिकार मासूम, चलती स्कूल बस से सड़क पर जा गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 30 Apr 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
बस से गिरा अर्णव
- फोटो : कुशाग्र मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में आज दोपहर एक ऐसी घटना घटी जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दिल्ली के सेंट लॉरेंस स्कूल में पढ़ने वाला छात्र अर्णव घर जाते वक्त स्कूल बस की खिड़की से सड़क पर जा गिरा जिससे उसे काफी चोट आ गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अर्णव कक्षा 1 का छात्र है। आज स्कूल के बच्चे फिल्म जंगल बुक देखने के लिए लिंक रोड स्थित यूरो पार्क सिनेमा गए थे।
फिल्म देखकर लौटते वक्त बस ड्राईवर ने बृज विहार के मोड़ पर इतनी तेजी से बस काटी कि उसी दौरान अर्णव जो खिड़की के पास बैठा था उछल कर सड़क पर जा गिरा।
इसके बाद बस रोकी गई और बच्चे को आनन-फानन में बृज विहार के कौशिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्चे के सिर पर काफी चोट आई है।
विज्ञापन