फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   scene of fun and frolic at World Book Fair

Delhi Book Fair 2025: विश्व पुस्तक मेले में हंसी-मजाक का नजारा, खेल-खेल में गणित-विज्ञान का पिटारा भी

Mon, 03 Feb 2025 07:56 AM IST
अनुज कुमार दीपक कार्की, अमर उजाला, दिल्ली
दीपक कार्की, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 03 Feb 2025 07:56 AM IST
सार

दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेला चल रहा है। जहां पर इस बार प्रगति मैदान में आयोजित नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में बच्चों को मोबाइल की आदत से छुटकारा दिलाया जा सकता है।
 

विज्ञापन
scene of fun and frolic at World Book Fair
दिल्ली पुस्तक मेला 2025 - फोटो : जी पाल

विस्तार

अगर बच्चे मोबाइल के पीछे भागते हैं और बात-बात पर उनकी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की मांग से आप परेशान हैं तो प्रगति मैदान में आयोजित नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में उन्हें इस आदत से छुटकारा दिलाया जा सकता है। यहां वो खेल-खेल में गणित-विज्ञान और घड़ी देखना सीखेंगे और रंगों की पहचान भी कर पाएंगे। पजल गेम्स के जरिये इनके दिमाग का अभ्यास होगा और उसे तेजी मिलेगी।

विज्ञापन


मेले में तमाम ऐसी गतिविधियां हैं, जिनके जरिये बच्चे डूडल बनाना, कैलीग्राफी, हैंडराइटिंग जोन में लिखना, पपेट बनाना समेत अन्य दूसरी आर्ट-क्राफ्ट से जुड़े काम सीखेंगे। माहौल को हल्का करने के लिए जगह-जगह कार्टून करैक्टर भी हैं। नेशनल बुक ट्रस्ट की तरफ से यहां खास तरह के शिक्षक भी बुलाए गए हैं, जो उन्हें इंटरेक्टिव गतिविधियों के बीच बच्चों को विज्ञान-गणित के करीब लेकर सिखाएंगे।
विज्ञापन


इस मंडप में हंसी-मजाक का नजारा भी है और खेल-खेल में गणित-विज्ञान का पिटारा भी। तरह-तरह के शैक्षणिक खिलौने भी यहां आए हैं। इनमें त्रिकोण, गोला और वर्ग की पहचान करने के लिए लकड़ी के खिलौने, ट्रिक पजल, फिशिंग रॉड के जरिये संख्या ज्ञान, लकड़ी से बने खिलौने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टास्क पूरा करने की कला भी सीखेंगे 
इसमें बच्चे किसी टास्क को पूरा करने की कला भी खेल से ही सीखेंगे। घड़ी के टुकड़ों को जोड़कर उसका आकार बनाना और फिर घड़ी देखना सीखना, रेनबो (इंद्रधनुष) रंग की पहचान करने के लिए 2,000 से ज्यादा शैक्षणिक खिलौने एक छत के नीचे मौजूद हैं। किताबों के कवर से लेकर अंदर के पन्नों तक को तरह-तरह के क्रिएटिव कॉन्सेप्ट में तैयार किया है। एनिमेशन के इस्तेमाल से परी कथाएं, बच्चों में फेमस कार्टून कैरेक्टर वाली स्टोरी, फल, फूल, जानवरों, पक्षियों की जानकारी को पन्नों पर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed