फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SC suggest delhi govt to managing special place in tihar jail for subrata roy

तिहाड़ में सुब्रत राय को मिलेगा 'स्पेशल प्लेस'

Sat, 26 Jul 2014 08:36 AM IST
Updated Sat, 26 Jul 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
SC suggest delhi govt to managing special place in tihar jail for subrata roy

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार से कहा कि तिहाड़ जेल परिसर में ही ऐसी जगह तलाशी जाए जहां सुब्रत राय अपनी संपत्तियों की बिक्री में दिलचस्पी रखने वाले व्यक्तियों से व्यक्तिगत रूप से मिल सकें या वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सकें।

विज्ञापन


सहारा प्रमुख ने अपनी नियमित जमानत के लिए भारत तथा विदेश में अपनी संपत्ति बेचकर 10 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था करने हेतु बातचीत के लिए एक हफ्ते के लिए जेल के अतिथि गृह में रहने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन


जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली विशेष पीठ ने सरकार से कहा कि जेल अधिकारियों से बातचीत करके ऐसे स्थान की संभावना तलाशी जाए।

जेल में अतिथि गृह या कोर्ट रूम होगी व्यवस्था

SC suggest delhi govt to managing special place in tihar jail for subrata roy

पीठ ने साथ ही स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था सिर्फ बातचीत के लिए ही होगी और राय को किसी प्रकार की सुविधा प्रदान करने के लिए नहीं होगी। सुब्रत राय पिछले करीब पांच महीने से जेल में बंद हैं।

न्यायालय ने दिल्ली सरकार से कहा कि यह व्यवस्था जेल में अतिथि गृह या कोर्ट रूम में की जा सकती है। सरकार को 30 जुलाई तक न्यायालय को इस बारे में अवगत कराना है।

राय ने कहा कि वह शीर्षस्थ अदालत के निर्देश का पालन करने के लिए कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा है कि खरीदार चाहते हैं कि बातचीत के दौरान वह मौजूद रहें और उन्हें इसके लिए कंप्यूटर तथा इंटरनेट कनेक्शन भी चाहिए।

राय को अंतरिम जमानत पर रिहा करने से इनकार

SC suggest delhi govt to managing special place in tihar jail for subrata roy

शीर्षस्थ अदालत ने मंगलवार को राय को अंतरिम जमानत पर रिहा करने से इनकार कर दिया था। लेकिन उन्हें न्यूयार्क और लंदन स्थित आलीशान होटल बेचने की अनुमति दे दी।

ताकि वह नियमित जमानत के लिए दस हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था करके इसे सेबी के पास जमा करा सकें। सर्वोच्च अदालत ने सुब्रत राय को विश्वास दिलाया था कि वह उन्हें पुलिस हिरासत में ही दिन में जेल से बाहर जाने की अनुमति देगी ताकि वह अपनी संपत्ति के इच्छुक खरीदार से बातचीत कर सकें।

अदालत ने राय से कहा था कि जब भी इस तरह का प्रस्ताव हो तो वह उससे संपर्क कर सकते हैं। साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया था कि इसके लिए उचित बंदोबस्त किए जाएंगे। अदालत ने इससे पहले सहारा को देश में अपनी नौ संपत्तियों के साथ ही न्यूयार्क स्थित ड्रीम डाउनटाउन और द प्लाजा तथा लंदन स्थित ग्रासवेनर हाउस बेचने की अनुमति दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed