{"_id":"63e623b86b65d94d3105c75f","slug":"sc-rejects-review-petition-filed-by-abdullah-azam-khan-in-birth-certificate-case-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abdullah Azam: अब्दुल्ला आजम को SC से मिला झटका, जन्म प्रमाण पत्र मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिका ठुकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abdullah Azam: अब्दुल्ला आजम को SC से मिला झटका, जन्म प्रमाण पत्र मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिका ठुकराई
Fri, 10 Feb 2023 04:44 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 10 Feb 2023 04:44 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुनर्विचार याचिका खारिज करते हुए कहा कि इलाहाबाद कोर्ट के आदेश में बदलाव करने का कोई नया आधार नहीं है।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के नेता अब्दुल्ला आजम खां को अपने जन्म प्रमाण पत्र के मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनके द्वारा दाखिल पुनर्विचार याचिका को खारिज करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।
विज्ञापन
कोर्ट ने कहा कि पुनर्विचार याचिका खारिज करते हुए कहा कि इलाहाबाद कोर्ट के आदेश में बदलाव करने का कोई नया आधार नहीं है। बता दें कि भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में अब्दुल्ला के अलावा उनके पिता आजम खां और मां डॉ. तजीन फात्मा भी नामजद हैं।
विज्ञापन