{"_id":"5cbfcfe8bdec22140012f289","slug":"sc-order-to-send-ateeq-ahmed-to-jail-in-up-to-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया जेल के 5 अधिकारी को निलंबित करने का दिया आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने अतीक अहमद को भेजा गुजरात जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया जेल के 5 अधिकारी को निलंबित करने का दिया आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने अतीक अहमद को भेजा गुजरात जेल
Wed, 24 Apr 2019 08:24 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Apr 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
Ateeq Ahmed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने जेल में अतीक अहमद द्वारा एक कारोबारी के अपहरण और देवरिया जेल में उसकी पिटाई के कथित मामले को गंभीरता से लेते हुए सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही शीर्ष अदालत ने अतीक को प्रयागराज की नैनी जेल से गुजरात की अति सुरक्षित जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश देते हुए अतीक को गुजरात भेजने का आदेश सुनाया। पीठ ने देवरिया जेल के पांच अधिकारियों को भी निलंबित करने का आदेश दिया है, जहां 26 दिसंबर, 2018 को लखनऊ के एक कारोबारी की पिटाई की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को अतीक के खिलाफ लंबित 106 मुकदमों की स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
शीर्ष अदालत ने यह आदेश भाजपा नेता अश्विनी कुमार उपाध्याय की उस याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया, जिसमें दोषी ठहराए जाने वाले नेताओं पर आजीवन चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाने की मांग की गई है। अमाइकस क्यूरी वरिष्ठ वकील विजय हंसारिया ने कहा कि राज्य सरकार की रिपोर्ट में कहा गया कि अहमद ने बिजनेसमैन का अपहरण करवाया था। वारदात के वक्त जेल के सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ की गई थी। जेल मैनुअल का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
क्या है मामला
रियल इस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल ने गत 28 दिसंबर को एक एफआईआर दर्ज कराई थी। उसमें आरोप लगाया गया था कि लखनऊ से अपहरण कर मोहित को देवरिया जेल लाया गया, जहां अतीक और उसके गुंडों ने उनकी पिटाई की। उन्हें अपनी पांच कंपनियां भी अतीक व उसके बेटे के नाम करने को मजबूर किया गया। छोड़ने से पहले अतीक ने उनकी कार और अन्य वस्तुएं भी ले लीं। इन फर्मों की संयुक्त संपत्ति करीब 45 करोड़ रुपये है। अतीक 11 फरवरी, 2017 से जेल में बंद है।
106 मामले दर्ज हैं
पांच बार के विधायक और एक बार सांसद अतीक पर 1979 से 2019 के बीच 106 मामले दर्ज हैं। इनमें 17 हत्या, 12 गैंगस्टर एक्ट, आठ आर्म्स एक्ट और चार गुंडा एक्ट के केस दर्ज हैं। अतीक समाजवादी पार्टी और अपना दल (सोनेवाल गुट) से भी जुड़ा रहा है।