फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SC issues notice to 3 lawyers who assaulted Kanhaiya

कन्हैया के हमलावर वकीलों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Fri, 26 Feb 2016 02:23 PM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन
SC issues notice to 3 lawyers who assaulted Kanhaiya

जेएनयू में देशद्रोह के नारे लगाने के आरोपी छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की पटियाला हाउस कोर्ट में वकीलों द्वारा हुई पिटाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज तीनों आरोपी वकीलों को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में सुप्रीम कोर्ट ने तीनों वकीलों से पूछा है कि उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की अवमानना करने की कार्रवाई क्यों न की जाए।

विज्ञापन


इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पटियाला हाउस कोर्ट में कन्हैया की पेशी के दौरान हुई हिंसा के लिए केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर इस मामले की एसआईटी जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन


बता दें कि जब 15 फरवरी को कन्हैया की पेशी हुई थी तो उसे वकीलों ने पीटा था और उस वक्त भी स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 5 वकीलों का पैनल गठित कर पटियाला हाउस कोर्ट की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि जेएनयू मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है जिसमें आज सुप्रीम कोर्ट ने तीनों आरोपी वकीलों को नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी।

हो सकती है SIT जांच

SC issues notice to 3 lawyers who assaulted Kanhaiya

बता दें कि वकील विक्रम सिंह चौहान, यशपाल सिंह और ओम शर्मा ने 15 फरवरी को पटियाला हाउस कोर्ट में पत्रकारों समेत जेएनयू के छात्रों व फैकल्टी की पिटाई की थी एवं कोर्ट को भी बंद कर दिया था।

वहीं विक्रम चौहान और यशपाल ने तो एक स्टिंग ऑपरेशन में कन्हैया को पुलिस कस्टडी में पीटने की भी बात स्वीकार की थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी वकीलों को हिरासत में लिया था पर तुरंत ही जमानत पर रिहा भी कर दिया।

इस मसले पर कोर्ट काफी संजीदा है और इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने अपनी सुनवाई के दौरान तीनों वकीलों समेत केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस को भी ‌नोटिस भेज दिया है। आगे चलकर इस मामले की एसआईटी जांच भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed