फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SC directed attachment of Amrapali Group CMD Anil Sharma personal properties

आम्रपाली के सीएमडी और दो निदेशक गिरफ्तार, निजी संपत्ति को जब्त करने का भी आदेश

Thu, 28 Feb 2019 03:36 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Feb 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
SC directed attachment of Amrapali Group CMD Anil Sharma personal properties
supreme court - फोटो : PTI

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार रात आम्रपाली समूह के सीएमडी अनिल शर्मा और दो निदेशकों शिव प्रिय तथा अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों को नोएडा स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर नई दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित कार्यालय लाया गया। इन्हें शुक्रवार को कड़कड़डूमा की निचली कोर्ट में पेश कर रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी। इससे पहले दिन में सुप्रीम कोर्ट ने आर्थिक अपराध शाखा को इन तीनों को गिरफ्तार करने की इजाजत दे दी थी। साथ ही इनकी निजी संपत्तियों को भी जब्त करने का आदेश दिया।

विज्ञापन


जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस यूयू ललित की पीठ के सामने आर्थिक अपराध शाखा की ओर से कहा गया था कि दिल्ली के एक व्यवसायी ने 2016 में आम्रपाली निदेशकों पर आपराधिक साजिश रचकर 6.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। लिहाजा हम उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


इस पर पीठ ने दिल्ली पुलिस से कहा कि हमने इन निदेशकों को गिरफ्तार करने से किसी भी एजेंसी को कभी नहीं रोका है। आप उन्हें अपनी कस्टडी में ले सकते हैं। मामले की अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी। उस दिन सीएमडी व निदेशकों के खिलाफ अवमानना मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के सीएमडी और दो निदेशकों की गिरफ्तारी की इजाजत मांगने का आम्रपाली समूह की वकील गीता लूथरा ने विरोध किया। उन्होंने पीठ से आग्रह किया कि इनकी गिरफ्तारी का आदेश न दिया जाए क्योंकि ये लोग जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। लेकिन पीठ ने उनकी अपील को ठुकराते हुए कहा कि यह संभव नहीं है, अब बहुत हो चुका है।


अभी तक यूपी पुलिस की हिरासत में थे
सुप्रीम कोर्ट आम्रपाली समूह के विभिन्न प्रोजेक्ट में करीब 42,000 फ्लैट बुक कराने वाले खरीदारों को कब्जा दिलाने के लिए खरीदारों की याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। समूह के सीएमडी तथा दोनों निदेशक कोर्ट के निर्देश पर अभी तक यूपी पुलिस की हिरासत में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed