{"_id":"fd242d45a51fb15fc3573d1d95b59e30","slug":"save-this-noida-trafic-police-whats-app-no-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा ट्रैफिक पुलिस का ये है व्हाट्सएप नंबर सेव कर लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा ट्रैफिक पुलिस का ये है व्हाट्सएप नंबर सेव कर लीजिए
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 09 Jun 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने पब्लिक से जुड़ने के लिए सोमवार को व्हाट्स एप मैसेंजर सर्विस को लांच किया है। इसके जरिये ट्रैफिक पुलिस पब्लिक से सीधा संवाद स्थापित कर सकेगी।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक राजीव मिश्र ने बताया कि इस सर्विस के जरिये लोग पुलिस से सीधे तौर पर जुड़ जाएंगे और अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।
यदि किसी व्यक्ति के साथ सड़क पर कोई ट्रैफिक पुलिस या अधिकारी दुर्व्यवहार करता है, भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत मिलती है। या कोई शख्स ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते दिखाई पड़े तो इसके जरिये कोई भी व्यक्ति ट्रैफिक समस्याओं से संबंधित फोटो, ऑडियो-वीडियो व्हाट्स ऐप कर अपनी परेशानी बता सकता है। मालूम हो कि इससे पूर्व सोशल साइट के जरिये नोएडा ट्रैफिक पुलिस पब्लिक से फेसबुक के जरिये जुड़ी हुई थी।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक राजीव मिश्र ने बताया कि शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत में घटना का समय, जगह, तारीख, निवास स्थान, नाम-पता का उल्लेख करना होगा।
उन्होंने बताया कि 7065100100 यह नंबर है जिस पर हर कोई अपनी ट्रैफिक संबंधित शिकायत या ट्रैफिक पुलिस के लिए कोई हिदायत या उपाय से संबंधित डिटेल फोटो, आडियो-वीडियो व्हाट़्स ऐप कर सकता है।
विज्ञापन