फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saurabha Bhardwaj said that after Atishi's hunger strike Haryana further reduced the water supply of Delhi

दिल्ली जल संकट: आतिशी के अनशन के बाद हरियाणा ने दिल्ली का पानी और कम किया, सौरभ भारद्वाज का आरोप

Sun, 23 Jun 2024 01:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 23 Jun 2024 01:46 PM IST
सार

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब से आतिशी ने अनशन शुरू किया है तब से हरियाणा सरकार ने दिल्ली का पानी और कम कर दिया है। 

विज्ञापन
Saurabha Bhardwaj said that after Atishi's hunger strike Haryana further reduced the water supply of Delhi
सौरभ भारद्वाज - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली में जल संकट के बीच सियासी पारा भी बढ़ गया है। हरियाणा से अतिरिक्त पानी की मांग को लेकर भोगल के जंगपुरा स्थित सैनी चौपाल में शुक्रवार से दिल्ली की जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। आतिशी के अनशन का आज तीसरा दिन है। इस बीच दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब से आतिशी ने अनशन शुरू किया है तब से हरियाणा सरकार ने दिल्ली का पानी और कम कर दिया है। 

विज्ञापन


दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'हरियाणा की भाजपा सरकार लगातार झूठ बोल रही है, वे पानी कम कर रहे हैं। आतिशी के धरने पर बैठने के बाद हरियाणा ने कम से कम 17 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रति दिन) और पानी कम कर दिया है। अतिशी के अनशन से पहले हरियाणा 100 एमजीडी कम दे रहा था। अब हरियाणा 117 एमजीडी पानी कम दे रहा है।
विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एक देश-एक चुनाव और टीम इंडिया की बात करने वाले लोग अपने ही देश की राजधानी के लोगों को प्यासा मार रहे हैं। हरियाणा की भाजपा सरकार ने जान-बूझकर दिल्ली का पानी रोक रखा है। इस मामले में प्रधानमंत्री चुप बैठे हैं। उन्हें दिल्ली का संकट नहीं दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलजी वीके सक्सेना से मिले आप नेता
दिल्ली में जल संकट को लेकर पार्टी नेता संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और दिलीप पांडे समेत आप नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने उनके आवास पर पहुंचा। दिल्ली एलजी से मुलाकात के बाद दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'हमने उपराज्यपाल से हरियाणा से बात करने का अनुरोध किया। हरियाणा अभी भी दिल्ली को  कम पानी दे रहा है, जिससे लाखों लोगों को परेशानी हो रही है और उपराज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया है कि वह हरियाणा सरकार से बात करेंगे और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि हमें दिल्ली का पानी मिले।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed