फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saurabh Bhardwaj demands BCCI to donate earnings from Asia Cup matches to Pahalgam attack victims

सौरभ भारद्वाज का यू-टर्नः सूर्या के मैच फीस दान के बाद बोले AAP नेता- पहलगाम के पीड़ितों को पूरी कमाई दे BCCI

Tue, 30 Sep 2025 01:46 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 30 Sep 2025 01:46 AM IST
सार

भारद्वाज ने कहा कि बीसीसीआई की कमाई 490 से 690 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। अगर यह रकम पहलगाम हमले के पीड़ितों में बांटी जाए तो हर परिवार को 19 से 25 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Saurabh Bhardwaj demands BCCI to donate earnings from Asia Cup matches to Pahalgam attack victims
सौरभ भारद्वाज और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने हाल ही में एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैचों का विरोध करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव को चुनौती दी। उन्होंने कहा था कि सूर्य कुमार यादव, अगर तुममे हिम्मत हो तो मैच फीस पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दान कर दो तो हम भी मान जाएंगें। एशिया कप 2025 जीत के बाद भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के चैलेंज का जवाब देते हुए अपनी सारी मैच फीस भारतीय सेना को देने का एलान किया।

विज्ञापन
Trending Videos

सूर्यकुमार के इस कदम के बाद सौरभ भारद्वाज का नया बयान सामने आया है। उन्होंने अपने पिछले बयान से पलटते हुए फोकस को सूर्य कुमार से हटाकर केंद्र सरकार, बीसीसीआई और आईसीसी पर डाल दिया। अब सौरभ भारद्वाज ने अपने बयान पर यूटर्न लेते हुए कहा कि यह अच्छा कदम है, लेकिन असली संवेदना दिखाने के लिए केंद्र सरकार और बीसीसीआई/आईसीसी को एशिया कप के भारत-पाक मैचों से हुई कुल कमाई को पहलगाम हमले 26 पीड़ित परिवारों को दान करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्रिकेटरों की व्यक्तिगत दान से काम नहीं चलेगा, बल्कि पूरे आयोजन की कमाई को पीड़ितों तक पहुंचाना जरूरी है। बीसीसीआई और आईसीसी को अपने विज्ञापन, टिकट, और टीवी ब्रॉडकास्टिंग से मिले सारे पैसे पीड़ितों तक पहुंचाने चाहिए। यही सच्चा सम्मान और देशभक्ति होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)


विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने एशिया कप में भारतीय कप्तान के पाकिस्तानी कप्तान और मंत्री से हाथ नहीं मिलाने का झूठ फैलाया, जबकि वीडियो सबूत इसके उलट साबित करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने देश को धोखा दिया और पहलगाम हमले की 26 विधवाओं के जख्मों पर नमक छिड़का।

विज्ञापन

भारद्वाज ने कहा कि बीसीसीआई की कमाई 490 से 690 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। अगर यह रकम पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों में बांटी जाए तो हर परिवार को 19 से 25 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। आप नेता ने कहा कि शुरुआत में भारतीय कप्तान ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाया और कप रखकर फोटो खिंचवाई। देशभर में मैच का विरोध बढ़ने पर भाजपा की पटकथा बदल गई। दावा किया गया कि जीत के बाद हाथ नहीं मिलाया गया। भारद्वाज ने वीडियो जारी कर दिखाया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस स्टेज पर हाथ नहीं मिलाने के बावजूद बाहर निकलते समय दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed