{"_id":"5f328c6a566b6972152ad39d","slug":"satyendra-jain-says-delhi-coronavirus-doubling-rate-is-50-days-national-doubling-rate-is-20-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले दोगुना होने की दर 50 दिन, वहीं देश में 20 दिन ः सत्येंद्र जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले दोगुना होने की दर 50 दिन, वहीं देश में 20 दिन ः सत्येंद्र जैन
Tue, 11 Aug 2020 05:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 11 Aug 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वाययरस के मामले में दिल्ली की स्थिति देश से काफी बेहतर है। दिल्ली में संक्रमण के मामले दोगुना होने में 50 दिन का समय लग रहा है। वहीं, देश में करीब 20 दिन में ही केस दोगुना हो रहे हैं। यह दर्शाता है कि राजधानी में संक्रमण काबू में आ रहा है।
विज्ञापन
जैन ने कहा कि यह नए मामले आने की गति काफी कम हो गई है। इसके साथ ही यहां ठीक होने वाले लोगों की संख्या संक्रमितों से अधिक होती जा रही है और रोजाना होने वाली मौतों की संख्या में भी काफी कमी आई है। संक्रमण दर 6 फीसदी से नीचे पहुंच गई है और रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को दिल्ली का रिकवरी रेट 90 फीसदी को पार कर गया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मरीजों के स्वस्थ होने की दर पर खुशी जताते हुए कहा था कि राजधानी के लोग संक्रमण को शिकस्त दे रहे हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि दिल्ली में अब 90 प्रतिशत से अधिक कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मरीजों का अब मात्र सात प्रतिशत ही सक्रिय मामले हैं। धीरे-धीरे और निरंतरता के साथ दिल्ली के लोग कोरोना संक्रमण को मात दे रहे हैं।