Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rise in pollution leads to an increase in BP patients at GTB Hospital

Delhi NCR News: प्रदूषण बढ़ने से जीटीबी अस्पताल में बीपी के मरीज बढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों ने दी नियमित दवा लेने और सावधानी बरतने की सलाह, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही लोगों की सेहत पर इसका असर दिखने लगा है। हवा की गुणवत्ता बिगड़ने से पूर्वी दिल्ली स्थित गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। खासतौर पर रक्तचाप (बीपी) बढ़ने की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतने की सलाह दी है।
जीटीबी अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रवीण कुमार ने बीपी के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के साथ बदलते मौसम का असर भी रक्तचाप के मरीजों पर पड़ सकता है। ऐसे में मरीज निर्धारित समय पर अपनी दवाएं लेते रहें और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा बंद न करें। बीपी बढ़ने या तबीयत में असामान्य बदलाव महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान
डॉक्टरों के अनुसार प्रदूषण के दौरान बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। बाहर जाते समय नाक और मुंह को अच्छी तरह ढककर रखें, ताकि प्रदूषित हवा के सीधे संपर्क से बचा जा सके। इसके अलावा आंखों में जलन होने पर घर लौटकर साफ बहते पानी से आंखें धोएं। गले और मुंह की सफाई के लिए गुनगुने पानी से गरारे करें। डॉक्टरों का कहना है कि नियमित दवा, जरूरी सावधानियां औ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article