Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Diwali to be celebrated over two days in Connaught Place; drone show to be a highlight

Delhi NCR News: कनॉट प्लेस में दो दिन मनेगी दिल्ली की दीपावली, ड्रोन शो होगा खास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
सात नवंबर को भजन क्लबिंग और मेगा ड्रोन शो से सजेगी शाम
विज्ञापन

रंगोली, फोटो और रील प्रतियोगिताओं में मिलेंगे 12.63 लाख रुपये के पुरस्कार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में छह और सात नवंबर को दिल्ली सरकार की ओर से दिवाली का भव्य उत्सव आयोजित किया जाएगा। ‘दिल्ली की दीपावली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ थीम पर होने वाले इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सात नवंबर को मेगा ड्रोन शो और भजन क्लबिंग आकर्षण का केंद्र होंगे।

दिल्ली पर्यटन की ओर से आयोजित उत्सव में छह और सात नवंबर को ‘जगमग दीपावली’ कार्यक्रम होगा। सात नवंबर को ड्रोन शो और भजन क्लबिंग के जरिए लोगों को अलग तरह का उत्सवी अनुभव देने की तैयारी है। उत्सव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए तीन प्रतियोगिताएं भी होंगी। इनमें आरडब्ल्यूए रंगोली, फोटोग्राफी और रील प्रतियोगिता शामिल हैं। तीनों प्रतियोगिताओं में कुल 12.63 लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। रील प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार 1.51 लाख रुपये, फोटोग्राफी में 1.01 लाख और रंगोली में 71 हजार रुपये का होगा।
विज्ञापन


छह नवंबर तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां
रंगोली प्रतियोगिता में पंजीकृत आरडब्ल्यूए पर्यावरण अनुकूल सामग्री से रंगोली बनाएंगी। वहीं, फोटो और 45 सेकंड तक की रील के जरिये लोग दीपावली के यादगार पल दिखा सकेंगे। प्रविष्टियां छह नवंबर की आधी रात तक भेजी जा सकेंगी। इसके लिए दिल्ली पर्यटन के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर दिशा-निर्देश उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed