फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satyendra Jain: BJP demands- arvind kejriwal should sacked him from cabinet after twitter blue tick removal

Satyendra Jain: ट्विटर ने सत्येंद्र जैन का ब्लूटिक हटाया, भाजपा बोली- अब तो मंत्रिमंडल से हटा दो

Fri, 17 Feb 2023 05:14 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 17 Feb 2023 05:14 PM IST
सार

Satyendra Jain: दिल्ली भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को सत्येंद्र जैन को अपने मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए क्योंकि देश में विभिन्न सरकारों में हजारों मंत्री हैं, लेकिन ब्लू टिक केवल सत्येंद्र जैन का हटाया गया है...

विज्ञापन
Satyendra Jain: BJP demands- arvind kejriwal should sacked him from cabinet after twitter blue tick removal
Arvind Kejriwal with Manish Sisodia and Satyendra Jain - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

ट्विटर ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का ब्लूटिक हटा दिया है। ट्विटर ने यह कार्रवाई अपनी उस नीति में बदलाव के कारण किया है, जिसमें ब्लूटिक लेने के लिए उपभोक्ता को हर माह एक निर्धारित शुल्क चुकाना पड़ेगा। ट्विटर ने ऐसे उपभोक्ताओं का ब्लूटिक भी हटाया है, जिनकी गतिविधियां किसी कारण से कंपनी की नीतियों के अनुसार नहीं पाई गई हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि सत्येंद्र जैन का ब्लूटिक किस कारण से हटाया गया है, लेकिन इसने भाजपा को आम आदमी पार्टी पर हमला करने का एक अवसर अवश्य उपलब्ध करा दिया है।

विज्ञापन

दिल्ली भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को सत्येंद्र जैन को अपने मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए क्योंकि जैन का ब्लूटिक उनकी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के कारण हटाया गया है। देश में विभिन्न सरकारों में हजारों मंत्री हैं, लेकिन ब्लू टिक केवल सत्येंद्र जैन का हटाया गया है। यह साबित करता है कि ट्विटर ने सत्येंद्र जैन की गतिविधियों को संदिग्ध माना है।

विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आपराधिक मामले में गत 30 मई से तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी नेता के कारण दिल्ली सरकार और दिल्ली की जनता की किरकिरी हुई है। भाजपा पहले से ही जैन को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग कर रही है, लेकिन राजनीतिक कारणों से अरविंद केजरीवाल ने उन्हें अब तक मंत्रिमंडल से नहीं हटाया है। उन्होंने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई के बाद अब केजरीवाल को सत्येंद्र जैन को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed