फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   saturday the hottest day in delhi in the last six years know the weather report of sunday

दिल्ली हुई 'गर्म कढ़ाही': बीते छह सालों में सबसे गर्म रहा शनिवार, आज भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, ऑरेंज अलर्ट जारी

Sun, 15 May 2022 12:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 15 May 2022 12:35 AM IST
सार

मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही शनिवार को पारा अधिक चढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया था। ऐसे में शनिवार सुबह से ही सूरज के कड़े तेवरों के कारण गर्मी का अधिक अहसास बना रहा।

विज्ञापन
saturday the hottest day in delhi in the last six years know the weather report of sunday
धूप से बचने के लिए लोग दुपट्टे का सहारा लेने को मजबूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरज के कड़े तेवरों ने शनिवार को दिल्ली को गर्म कढ़ाही के रूप में बदल दिया। दिल्ली के बाहरी इलाकों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। वहीं, आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर अधिकतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि बीते छह साल और इस सीजन में सबसे अधिक रहा। इससे पहले 2016 में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही शनिवार को पारा अधिक चढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया था। ऐसे में शनिवार सुबह से ही सूरज के कड़े तेवरों के कारण गर्मी का अधिक अहसास बना रहा। दोपहर तक पारा 44 को पार करते हुए 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा अधिक होने के कारण दिनभर लू के थपेड़ों के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। सबसे अधिक परेशानी घरों से बाहर निकले लोगों को हुई। लाल बत्ती पर दोपहिया वाहन चालकों को रूकना सजा से कम नहीं लग रहा था। थोड़ी देर धूप में रहने पर लोगों को तव्चा में जलन महसूस हो रही थी। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 14 से 83 फीसदी रहा। 

विज्ञापन

मुंगेशपुर रहा सबसे गर्म इलाका 

दिल्ली का मुंगेशपुर इलाका 47.2  डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा है। इसके अलावा नजफगढ़ में 47, पीमतपुरा में 46.4, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 46.9, आयानगर में 45.4, रिज में 45.4, नोएडा में 45.1 व गुरुग्राम में 46.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा दर्ज किया गया है। पारा अधिक होने की वजह से इन इलाकों में गंभीर स्तर की लू रिकॉर्ड की गई है। मैदानी इलाकों में जब अधिकतम पारा 40 या इससे अधिक और सामान्य से साढ़े छह डिग्री सेल्सियस अधिक होता है तब गंभीर स्तर की लू दर्ज की जाती है। वहीं, पारा सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर लू की घोषणा होती है। 
 

आज भी ऑरेंज अलर्ट, पारा 45 पर पहुंचने की आशंका

मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ पारा चढ़कर 45 तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके अगले दिन मौसम करवट लेगा व तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। अगले सप्ताह के मध्य तक फिर से गर्मी का सितम बढ़ेगा। 

अधिकतम तापमान- 45 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 27 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 7:05 बजे
सूर्योदय का समय: 5:30 बजे
-दिनभर मौसम साफ रहेगा व पारा अधिक चढ़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में लू व गंभीर स्तर की लू चल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed