फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satta Ka Sangram East Delhi Lok Sabha lok sabha election 2024

Satta Ka Sangram: 'विकास के क्षेत्र में देशभर में दिल्ली सबसे पीछे', जानें क्या बोले पूर्वी दिल्ली के लोग

Mon, 13 May 2024 08:35 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 13 May 2024 08:35 PM IST
सार

Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सोमवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने शाम को नेताओं से चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Satta Ka Sangram East Delhi Lok Sabha lok sabha election 2024
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सोमवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां शाम को 'नेताओं के साथ चर्चा' में मुद्दे जाने गए।

विज्ञापन


दिल्ली के रहने वाले कपिल सिंघल ने बताया, 'विकास के क्षेत्र में दिल्ली देश में सबसे अधिक पिछड़ा है। किसी के पास पावर नहीं है। केंद्र सरकार अपने हिसाब से काम करती है और राज्य सरकार अपने हिसाब से काम करती है। कूड़े की समस्या, गाजीपुर की समस्या और पानी भी गंदा आता है। पिछली बार सांसद ने काम करने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय विधायक और अन्य लोगों की वजह से काम में रुकावट पैदा हुई।  अगर राज्य सरकार और केंद्र सरकार साथ में मिलकर काम करे तो दिल्ली का विकास हो सकता है।'
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि 'जिस प्रकार से भाजपा ईडी और सीबीआई का उपयोग कर रही है, इससे जनता में डर है। दिल्ली में भाजपा ने छह सांसद बदले, इसके पीछे क्या वजह है। उन्होंने कहा कि यमुना इस पर एक अलग दुनिया बसी हुई और यमुना के उस पार एक अलग ही दुनिया बसी हुई है। इस बात का बहुत ही अफसोस है। अगर यमुना के उस पार जहां पूरा मंत्रिमंडल रहता है, उससे तीन किलोमीटर की दूरी पर विकास नहीं हुआ तो पूरी दिल्ली में कहां से हो सकेगा। भाजपा को जनता के मुद्दे पर काम करना चाहिए। मंगलसूत्र, मांस, हिंदु-मुस्लिम पर भाजपा को राजनीति नहीं करनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास नाम के एक व्यक्ति ने कहा, 'आज वैश्विकरण का बोलबाला है और कहीं न कहीं जो राजनीति पार्टियां हैं, उनके बीच में कहीं न कहीं से डिस्ट्रक्टिव कंपटीशन से समाज को भारी नुकसान हो रहा है। दावे तो बहुत सारे किए जा रहे हैं। जब कांग्रेस को भी समय मिला तो वो भी बहुत फ्रंट पर निष्फल रही वो दस साल भाजपा को मिला। अब हमें एक नए सिरे वैश्विकरण में भारत की क्या भूमिका हो सकती है और उस पर क्या राष्ट्रीय चुनाव की प्रासंगिकता है।'


दिल्ली के रहने वाले हरिकेष सिंह ने कहा, 'जो राष्ट्र के हित की बात करें हम उसके साथ हैं। जब आम आदमी पार्टी आई थी तो कई वादे किए थे, लेकिन एक भी वादे पर खरे नहीं उतरे। नौकरी को लेकर उन्होंने कहा कि जो जिस योग्य होगा उसे वो नौकरी मिलेगी। विकास नहीं होगा तो भाजपा को भी जनता हटा देगी और अगर विकास होगा तो फिर भाजपा की सरकार बनेगी। जनता जागरुक हो रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed