फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satta Ka Sangram Delhi Assembly Election 2025 Day 4 Live Chunav Coverage Images Video News in Hindi

Satta Ka Sangram Live: मटिया महल पहुंचा अमर उजाला का चुनावी रथ, यहां किसका पलड़ा भारी? देखें ग्राउंड रिपोर्ट

Sat, 25 Jan 2025 07:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 25 Jan 2025 07:20 PM IST
सार

Delhi Election 2025 Satta Ka Sangram News Live: दिल्ली में अगले महीने 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। राजधानी में चुनावी माहौल है। इस बीच अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' देश की राजधानी दिल्ली के चुनाव में मतदाताओं की नब्ज टटोलने के लिए जनता के बीच पहुंचा है।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram Delhi Assembly Election 2025 Day 4 Live Chunav Coverage Images Video News in Hindi
मटिया महल में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज करोल बाग पहुंची है। यहां हमारी टीम ने चुनाव से संबंधित मुद्दों को लेकर मतदाताओं से संवाद किया। मतदाताओं के बीच जाकर वहां का सियासी माहौल समझने की कोशिश की। बता दें कि करोल बाग सीट से आम आदमी पार्टी ने विशेष रवि को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने दुष्यन्त कुमार को टिकट दिया है। कांग्रेस ने गौतम राहुल धनक को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट...
विज्ञापन

करोला बाग में मतदाताओं से बात करने के बाद हमारी टीम पहुंची विकासपुरी। यहां के मतदाताओं ने राजनीतिक पार्टियों को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। इस सीट पर आम आदमी पार्टी से महेंद्र यादव, भाजपा से पंकज कुमार सिंह और कांग्रेस से जितेंद्र सोलंकी चुनावी मैदान में हैं।

यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट...

अमर उजाला की टीम ने सदर बाजार में मतदाताओं से बात की। आम आदमी पार्टी ने यहां से सोम दत्त को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने मनोज कुमार जिंदल तो कांग्रेस ने अनिल भारद्वाज को टिकट दिया है।

यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट...
विज्ञापन

चांदनी चौक में अमर उजाला की टीम ने मतदाताओं से चुनावी चर्चा की। आम आदमी पार्टी ने चांदनी चौक से पुनर्दीप सिंह साहनी को टिकट दिया है। भाजपा ने यहां सतीश जैन को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने मुदित अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा है।

यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट....

पटेल नगर में अमर उजाला की टीम ने मतदाताओं से चुनावी चर्चा की। इस सीट पर यहां के मतदाताओं से चर्चा कर जाना इस बार किस के कौन-कौन से मुद्दे हैं। यहां लोगों की कौन कौन सी समस्याएं हैं। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी से प्रवेश रतन, भाजपा से राजकुमार आनंद, कांग्रेस से कृष्णा तीरथ को उम्मीदवार बनाया है।

यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट....

बल्लीमारान में अमर उजाला की टीम ने मतदाताओं से चुनावी चर्चा की। आम आदमी पार्टी से इमरान हुसैन को टिकट दिया तो वहीं भाजपा की ओर से कमल बागड़ी और कांग्रेस ने हारून यूसुफ को चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर सबसे ज्यादा बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट....

आज मटिया महल विधानसभा में अमर उजाला की टीम ने मतदाताओं से चुनावी चर्चा की। मटिया महल विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने शोएब इकबाल को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने दीप्ति इंदौरा और कांग्रेस ने असीम अहमद खान को टिकट दिया है।

यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article