फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satta Ka Sangram Amar Ujala election chariot talking to voters in Palwal

Satta Ka Sangram:  पलवल में मतदाताओं से बातचीत, महिला ने 'अच्छे दिन आने वाले हैं' नारे पर कसा तंज

Sun, 29 Sep 2024 07:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: श्याम जी. Updated Sun, 29 Sep 2024 07:39 PM IST
सार

सत्ता का संग्राम अभियान के तहत अमर उजाला टीम रविवार को पलवल पहुंची। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा की गई। वहीं, दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने गए।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram Amar Ujala election chariot talking to voters in Palwal
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ रविवार को पलवल पहुंचा। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा की गई। वहीं, दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने गए। इस दौरान एक महिला मतदाता ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। महिला ने कहा, 'आप सभी ने एक नारा सुना होगा कि अच्छे दिन आने वाले हैं। अच्छे दिन का नारा देकर पीएम मोदी ने जनता को मारने का काम किया है। हमारे महापुरुषों ने भी नारे दिए। मगर ये कैसा नारा था अच्छे दिन आने वाले हैं। किसी के भी अच्छे दिन नहीं आए, अच्छे दिन आने वाले हैं कि जगह ये नारा देना चाहिए था कि अच्छे दिन जाने वाले हैं। हमारे काले दिन आए, जीएसटी की मार, नोटबंदी की मार, निर्दोष किसानों पर लाठियां बरसाई गईं। अच्छे दिन आने वाले हैं के नाम पर जनता ठगी गई।'

विज्ञापन


विज्ञापन


किसानों का क्या गुनाह था। कई किसानों की हत्या हो गई। गुरमीत सिंह ने फांसी लगाली थी। मनोहर लाल खट्टर ने उस वक्त बयान दिया था कि किसान आतंकवादी हैं, खालिस्तानी हैं। किसान जब रात में वापस घर आता है तो उसके बच्चे भी उसे पहचान नहीं पाते, वह पूरी तरह से मिट्टी में सना हुआ है। काला धन लाने की बात की थी सरकार ने, अभी तक काला धन वापस नहीं आई। इतनी गंदी मंशा का आदमी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed