{"_id":"b82b65e9a2928500b5530cb5a46abe36","slug":"sateesh-avana-will-be-the-candidate-from-gautambuddha-nagar-in-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट सीट पर बसपा से सतीश अवाना को मिला टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉट सीट पर बसपा से सतीश अवाना को मिला टिकट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 10 Mar 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर सीट पर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए सतीश अवाना का नाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मुनकाद अली ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। साथ ही निजी कारणों से वर्तमान सांसद सुरेंद्र नागर ने चुनाव लड़ने से इंकार किया है, जिसकी जानकारी भी दी गई।
वहीं, बसपा सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाए के नारे पर 2014 का चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के पहले चरण में शामिल गौतमबुद्ध नगर में 10 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
ऐसे में बसपा के वर्तमान सांसद सुरेंद्र सिंह नागर के टिकट कटने की चर्चाएं शुरू हुईं, जिस पर रविवार को विराम लगाते हुए पार्टी ने नए प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया है। मुनकाद अली ने बताया कि सतीश अवाना पिछले 16 साल से बसपा से जुड़े हुए हैं और पार्टी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से उन्हें गौतमबुद्ध नगर से चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इस मौके पर सतीश अवाना ने बताया कि संगठन के बल पर चुनाव लड़ा जाएगा। वह पूरी मेहनत और लगन के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीत भी हासिल करेंगे।
पार्टी में टिकट बदलने पर गुटबाजी के सवाल पर मुनकाद अली ने कहा कि पार्टी संगठन पूरी तरह मजबूत है। यहां बहन मायावती के निर्णयों को सभी सम्मान करते हैं और उस पर अमल किया जाता है। ऐसे में गुटबाजी का सवाल ही नहीं उठता।
वहीं, सुरेंद्र सिंह नागर को न पार्टी से निकाला गया है और न उन्होंने सदस्यता छोड़ी है। वह अभी तक बसपा से जुड़े हैं। इस मौके पर दादरी विधायक सत्यवीर गुर्जर, जेवर विधायक वेदराम भाटी, एमएलसी अनिल अवाना, मेरठ मंडल के समन्वयक गोरलाल जाटव, कर्मवीर नागर, संजीव त्यागी, जिलाध्यक्ष प्रदीप भारती, ओमदत्त शर्मा, सुबोध अवाना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।