फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sarai Kale Khan T Junction will be signal free corridor

Delhi: सराय काले खां टी-जंक्शन बनेगा सिग्नल फ्री कॉरिडोर, लाखों चालकों की राह होगी आसान

Wed, 26 Apr 2023 07:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Apr 2023 07:54 AM IST
सार

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में और तेजी लाई जाए, ताकि फ्लाईओवर को जल्द खोला जा सके।

विज्ञापन
Sarai Kale Khan T Junction will be signal free corridor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल्द ही सराय काले खां टी-जंक्शन सिग्नल फ्री कॉरिडोर हो जाएगा। आईटीओ से आश्रम जाने वाले वाले लाखों वाहनों को जाम से निजात मिलेगी। दिल्ली सरकार टी-जंक्शन को जाम मुक्त करने लिए फ्लाईओवर का निर्माण करवा रही है। 

विज्ञापन


आईटीओ से आश्रम जाने वाले वाहनों के लिए बनाया जा रहा 643 मीटर लंबे तीन लेन के फ्लाईओवर का निर्माण जुलाई तक पूरा हो जाएगा। लिहाजा, इससे एनसीआर सहित पश्चिमी यूूपी से आने वाले वाहन चालकों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में और तेजी लाई जाए, ताकि फ्लाईओवर को जल्द खोला जा सके। उन्होंने कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पूरा प्रोजेक्ट तय समय से एक माह आगे चल रहा है। इसे जुलाई में जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। प्रोजेक्ट की कुल लागत मात्र 2.5 साल में निकल जाएगी। फ्लाईओवर बनने में एक साल का समय लगता, लेकिन प्रतिबद्धता के साथ काम करते हुए पीडब्ल्यूडी इसे तय समय से एक माह पहले पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराय काले खां ट्रैफिक के हिसाब से दिल्ली के व्यस्ततम इलाकों में से एक है। आने वाले समय में यहां ट्रैफिक का दबाव और ज्यादा होगा, क्योंकि यहां पहले से ही रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन व अंतरराज्यीय बस अड्डा मौजूद हैं। यहां रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम बन रहा है जिससे सराय काले खां ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित होगा। इस कारण यहां ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है।


चिराग दिल्ली फ्लाईओवर आज से खुलेगा
चिराग दिल्ली फ्लाईओवर मरम्मत के बाद अब बुधवार से खुल जाएगा। इससे आईआईटी से नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले वाहन फर्राटा भर सकेंगे। इस फ्लाइओवर के कैरिज-वे की बंद एक लेन को भी ट्रैफिक के लिए खोला जाएगा। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा है कि दिल्ली के लोगों को जाम से मुक्ति दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में पीडब्ल्यूडी ने तेजी से काम करते हुए चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की मरम्मत का काम समयसीमा से एक हफ्ते पहले पूरा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed