फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sapna Choudhary meet with Manoj tiwari and comments on arvind Kejriwal

मनोज तिवारी बोले- दिल्ली फतह अब दूर नहीं, सपना चौधरी ने केजरीवाल को लेकर कही ये बड़ी बात

Mon, 27 May 2019 05:42 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 27 May 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary meet with Manoj tiwari and comments on arvind Kejriwal
नवनिर्वाचित सांसद मनोज तिवारी और गायक सपना चौधरी विजयी निशान दिखाते हुए - फोटो : विवेक निगम

चुनावी जीत के बाद रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपने संसदीय क्षेत्र के करावल नगर पहुंचकर क्षेत्र की जनता का अभिनंदन किया तो दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी को बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रविवार को करावल नगर स्थित पीआर वाटिका में भाजपा की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मनोज तिवारी ने ना केवल कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया बल्कि उनके साथ भोजन कर आगामी विधानसभा चुनाव 2020 की रणनीति पर भी चर्चा की। तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का आधार और बुनियाद होते हैं। बुनियाद जितनी मजबूत होगी भवन उतना ही मजबूत होगा और पार्टी का ढांचा अगर मजबूत होगी तो 2020 की दिल्ली अब भाजपा से दूर नहीं। 

विज्ञापन


केजरीवाल की भाषा से है मुझे परेशानी : सपना
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने चाय-लस्सी पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। मीडिया ने उनसे पूछा कि आप दिल्ली का मुख्यमंत्री बनना पसंद करेंगे या केंद्र में मंत्री तो तिवारी हंसते हुए सवाल टाल गए। कार्यक्रम में मौजूद हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने दिल्ली के सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे अरविंद केजरीवाल से नहीं, उनकी भाषा से परेशानी है। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर सपना ने कहा कि अभी मैं राजनीति में पूरी तरह नहीं आना चाहती।
विज्ञापन


मुझे जो भूमिका दी गई है, उसे पूरा करूंगी। चुनाव पूरा तभी माना जाएगा, जब दिल्ली के विधानसभा चुनावों में भी हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। केजरीवाल से मुझे कोई व्यक्तिगत परेशानी नहीं है, उनकी मानसिकता से दिक्कत है। जिस तरह के शब्द उन्होंने हम कलाकारों के लिए इस्तेमाल किए, वो कहीं से जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए मैं पूरे भारत में प्रचार करने से पीछे नहीं हटूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

'केजरीवाल ने दिल्ली वालों को सिर्फ दर्द दिया'

दशकों से दिल्ली कांग्रेस के भ्रष्टाचार के तले दबी रही और देश की राजधानी होने के बावजूद, विकास दिल्ली से कोसों दूर रहा, लेकिन 2015 में दिल्ली में एक बहुरुपिये ने दिल्ली को सपना दिखाया और लोगों ने यकीन भी किया कि शायद अब दिल्ली का कुछ भला होगा। प्रचंड बहुमत से दिल्ली में केजरीवाल की सरकार बनी, लेकिन केजरीवाल के कुशासन से पिछले साढ़े चार साल में दिल्ली वालों को सिर्फ दर्द दिया।  

अब दिल्ली की जनता मन बना चुकी है कि दिल्ली को दर्द देने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली से बाहर करना है। तिवारी ने कहा कि आगामी छह महीने तक भाजपा कार्यकर्ता गली-गली, घर-घर जाकर न सिर्फ पार्टी की नीति और सिद्धांत से लोगों को जोड़ेंगे बल्कि केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों से भयभीत हैं। उनका यह भय आर्थिक आधार पर आरक्षण और आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में नहीं लागू करना इसका उदाहरण है। 

रमेश बिधूड़ी का किया स्वागत
उधर, तुगलकाबाद में दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी को इलाके की जनता ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत कर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर बिधूड़ी ने क्षेत्र के लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं का विजय दिलाने में उनकी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की जनमानस और युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी पर एक बार फिर विश्वास जताकर प्रचंड जीत दिलाई है। देशद्रोह की विचारधारा को सिरे से नकारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed