ये हैं यूपी के सर्वश्रेष्ठ IAS अधिकारी, जानते हैं क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार का दिन गाजियाबाद के लिए अच्छी खबर लेकर आया। जीडीए उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव प्रदेश भर में आईएएस अधिकारियों की ग्रेडिंग में सर्वश्रेष्ठ आईएएस चुने गए हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जीडीए वीसी को उनके कार्य निष्पादन, व्यक्तित्व, संवाद कला, निर्णय लेने की क्षमता, सहयोगियों से व्यवहार, कुशल नेतृत्व, कार्यों में गुणवत्ता के लिए 10 में से 10 अंक दिए हैं।
आईएएस अधिकारियों के कार्य और योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रदेश सरकार ने सभी अधिकारियों की रिपोर्ट मांगी थी। इस रिपोर्ट में जीडीए वीसी को हर बिंदु में 10 में 10 अंक मिले।
जीडीए में पारदर्शिता लाने वाले अधिकारी की पहचान
प्रमुख सचिव (आवास विकास) सदाकांत की बनाई रिपोर्ट में लिखा गया है कि संतोष यादव का समय पर कामों का निष्पादन बेहद संतोषजनक है। बोर्ड ऑफ रेवेन्यू चेयरमैन जावेद उस्मानी ने संतोष यादव को 100 फीसदी अंक दिए।
जीडीए वीसी को गाजियाबाद में नया बस अड्डा मेट्रो, एलीवेटेड रोड, नार्दर्न पेरीफेरल रोड, सिटी फॉरेस्ट समेत जीडीए की कार्यशैली में पारदर्शिता लाने का श्रेय भी दिया गया है।