फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sant Samaj blessed PM Modi over CAA

नागरिकता कानून से खुश संत समाज ने पीएम मोदी को दिया आशीर्वाद, गांव-गांव जाकर जगाएंगे अलख

Sun, 19 Jan 2020 08:51 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 19 Jan 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Sant Samaj blessed PM Modi over CAA
नागरिकता कानून के समर्थन संत समाज - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने से खुश देशभर के संत समाज के लोगों ने कांस्टीट्यूशन क्लब में एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया। अखिल भारतीय संत समिति, सनातन हिंदू वाहिनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देशभर के अखाड़ों, मठों व धर्मस्थलों के महंत शामिल हुए। 

विज्ञापन


संतों ने कहा कि कई दशकों के बाद देश को नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला है। यह बड़े गौरव की बात है। अब देश का गौरव व सनातन संस्कृति फिर से विकास करेगी, इसलिए संत समाज बेहद संतुष्ट है। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सामूहिक आशीर्वाद देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 
विज्ञापन


संतों ने कहा कि प्रधानमंत्री को दिया गया आशीर्वाद पूरे देश को मिलेगा। इससे देश का वैभव बढ़ेगा। मोदी के फैसलों से देश की संस्कृति सबल हो रही हैै। इसलिए देशभर के साधु-संत मोदी सरकार को बल प्रदान करें। मंच से संतों ने कहा कि वे गांव-गांव, शहर-शहर जाकर जन-जन के बीच सीएए की अलख जगाएंगे। युवाओं को सीएए और एनआरसी का महत्व समझाएंगे। साथ में उन्हें उनके इतिहास से परिचित भी कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम को धन्यवाद देने पहुंचे थे शरणार्थी

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में शनिवार को पांच हजार से अधिक शरणार्थी जंतर-मंतर पहुंच गए। ये पदयात्रा कर भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए भाजपा मुख्यालय तक जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने इन्हें रोके रखा और बाद में यहीं से लौटा दिया। 

शरणार्थियों का कहना था कि ये सभी पाकिस्तान से आकर दिल्ली और हरियाणा के तमाम स्थानों पर लंबे समय से रह रहे हैं। शनिवार को सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक व दिल्ली के तमाम स्थानों से शरणार्थी 50 बसों में भरकर दक्षिणी दिल्ली स्थित भाटी माइंस की संजय कॉलोनी पहुंचे थे।

शरणार्थियों के इस हुजूम की अगुवाई भारतीय ऑड समाज सेवा संघ (बीओएसएसएस) कर रहा था। संघ के सदस्य नेमचंद ने कहा कि सरकार को अब शरणार्थियों के फार्म भराकर नागरिकता देनी शुरू कर देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed