फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Singh said that a deep conspiracy is going on against Arvind Kejriwal in Tihar Jail

तिहाड़ में भिड़े दो गुट: AAP बोली- वहां कई हत्याएं हुई, केजरीवाल के साथ ऐसी घटना को अंजाम दिला सकते हैं ये लोग

Thu, 25 Apr 2024 11:39 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 25 Apr 2024 11:39 AM IST
सार

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के जीवन के साथ ये लोग (भाजपा) खिलवाड़ कर रहे हैं। जब तिहाड़ जेल में एक नहीं कई हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं तो अरविंद केजरीवाल के साथ भी ये लोग ऐसी किसी घटना को अंजाम दिला सकते हैं।

विज्ञापन
Sanjay Singh said that a deep conspiracy is going on against Arvind Kejriwal in Tihar Jail
संजय सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प हो गई। कैदियों ने एक दूसरे पर सुए से हमला किया, जिसमें चार कैदी घायल हो गए। इस घटना के बाद एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा बताया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के साथ भी ये लोग ऐसी किसी घटना को अंजाम दिला सकते हैं।

विज्ञापन


आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के जीवन के साथ ये लोग (भाजपा) खिलवाड़ कर रहे हैं। जब तिहाड़ जेल में एक नहीं कई हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं तो अरविंद केजरीवाल के साथ भी ये लोग ऐसी किसी घटना को अंजाम दिला सकते हैं। 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी रखी जाती है। उनके खिलाफ गहरा षडयंत्र चल रहा है। आप (भाजपा) 23 दिन तक उनके (अरविंद केजरीवाल) जीवन के साथ खिलवाड़ करते रहे। आपने उन्हें इंसुलिन नहीं दिया।

विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के जेल प्रशासन की साजिश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नुकसान पहुंचाने की है। उनके साथ आतंकवादियों की तरह व्यवहार किया जा रहा है। उनकी मुलाकातें किसी खूंखार अपराधियों की तरह शीशे की दीवार खड़ी करके कराई जा रही है। तिहाड़ जेल में पिछले 1-2 वर्षों में कई हत्याएं हो चुकी हैं। ऐसे में अगर वहां सीएम केजरीवाल को कुछ हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? अरविंद केजरीवाल जी के साथ जेल में कुछ भी होता है तो ये लोग तो मुंह बनाकर कैमरे पर आ जाएंगे।

आप सांसद ने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में कई राज्यों में विपक्षी दलों की सरकार और पार्टियां तोड़कर अपनी सरकार बना ली। इन लोगों ने राज्यों में चुनाव से नहीं बल्कि खरीद-फरोख्त करके सरकार बनाई। इनके उम्मीदवार और नेता कह रहे हैं, 400 सीट दे दो, संविधान बदलना है। इनका मकसद ही देश के संविधान और आरक्षण को खत्म करना है। 2024 का चुनाव अंतिम चुनाव है। इस चुनाव में अगर नरेंद्र मोदी और भाजपा जीतती है तो आगे से देश में चुनाव होंगे ही नहीं। इसकी शुरुआत गुजरात के सूरत से हो चुकी है। अगर ये लोग जीत जाते हैं तो देश में संविधान, आरक्षण और जनता के अधिकार खत्म हो जायेंगे। बाबा साहब के संविधान को खत्म करके आरएसएस के संविधान से देश चलाया जाएगा।

आपसी झगड़े में चार कैदी हुए घायल
दिल्ली के तिहाड़ जेल की जेल संख्या 3 कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। कैदियों ने झगड़े में सुए का इस्तेमाल किया। झगड़ में चार कैदी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम की घटना है, जेल नंबर तीन में बाथरूम जाने को लेकर विवाद हुआ था। चार कैदियों ने एक दूसरे पर सुए से हमला किया। घायलों की पहचान भूपेश, दीपक, दिनेश और दीपक के रूप में हुई है। हरीनगर थाना पुलिस ने मामला किया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed