फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sangh does not encourage any kind of intolerance.

किसी भी प्रकार की असहिष्णुता को बढ़ावा नहीं देता संघ

Tue, 03 Nov 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 03 Nov 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
Sangh does not encourage any kind of intolerance.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरियाणा प्रांत के कार्यवाह देव प्रसाद भारद्वाज ने कहा कि नेपाल सीमा पर जारी हिंसा सामरिक दृष्टि से ठीक नहीं है। उन्होंने इसके पीछे विदेशी शक्तियों का हाथ होने की आशंका जताई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेपाल में पहले जैसा स्वरूप बहाल होना चाहिए। भारद्वाज मंगलवार को यहां अमूल चंद्रा लाइब्रेरी में स्थित सिटी प्रेस क्लब के कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरएसएस सीमाओं की सुरक्षा से लेकर समुद्र तट की सुरक्षा तक के  बारे में सोचता है। संघ न तो किसी विद्वेष की भावना से कोई काम करता है और न ही समाज में किसी प्रकार की असहिष्णुता को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भूमि सबकी है और सभी को बराबरी का अधिकार है। बीफ के सवाल पर भारद्वाज ने कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं बल्कि इसे मुद्दा बनाया गया है। जब हम किसी को मां का दर्जा देते हैं तो उसके प्रति हमारी धारणा हिंसा की नहीं होती।

ऐसे में हम उसकी हत्या कैसे कर सकते हैं। संघ गोमांस का सख्त विरोधी है। 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक रांची में संघ की अखिल भारतीय कार्यमंडल की बैठक संपन्न हुई।


बैठक के प्रस्ताव में कहा गया कि जनसंख्या में असंतुलन देश की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक पहचान के लिए गंभीर संकट का कारण बन सकता है।

सीमापार हो रही अवैध घुसपैठ पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की निंदा की। इस मौके पर डॉ. अरविंद सूद, संजय अरोड़ा, राकेश त्यागी, गंगा शंकर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed