फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sangam program of power, discussion with leaders in Amar Ujala election chariot Mewat

Satta Ka Sangram: 'भाजपा धर्म की राजनीति करती है..विकास हम करेंगे', चुनावी चर्चा में बोले कांग्रेस कार्यकर्ता

Mon, 30 Sep 2024 06:25 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेवात (नूंह)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेवात (नूंह) Published by: श्याम जी. Updated Mon, 30 Sep 2024 06:25 PM IST
सार

सत्ता का संग्राम कार्यक्रम के तहत अमर उजाला टीम सोमवार को नूंह पहुंची। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा की गई। वहीं, दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने गए और शाम को नेताओं से चर्चा की गई।
 

विज्ञापन
Sangam program of power, discussion with leaders in Amar Ujala election chariot Mewat
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सोमवार को नूंह पहुंचा। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा हुई। इसके बाद दोपहर में युवाओं से मुद्दों पर चर्चा की। वहीं, शाम को नेताओं के साथ चुनावी मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने अपने-अपने विकास कार्यों को गिनवाया। साथ ही एक-दूसरे पर जमकर आरोप भी लगाए।

विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा, '2005 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार बनी थी। पांच अप्रैल 2005 को मेवात को अलग जिला बनाया। 100 एकड़ में मेडिकल कॉलेज एक हजार करोड़ की लागत से बना, तीन इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, 15-10 सौ एकड़ में आईएमटी मेवात विकसित हो रहा है। ये जमीनें सरकार ने लीं..जेबीटी ट्रेनिंग सेंटर खोले और पांच आरोही स्कूल खोले तो इतना काम किया है। विधायक की निधि से पांच हजार करोड़ की लागत के कार्य किए हैं। भाजपा ने क्या किया है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता असर मोहम्मद ने कहा, कांग्रेस की सरकार आई तो हम बहुत बड़े काम करेंगे। किसान की मदद करेंगे, गरीबों की मदद करेंगे, सड़कें बनाएंगे, झील बनाएंगे। भाजपा तो सिर्फ धर्म की राजनीति करती हैं...हम विकास करेंगे।'


भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा जनता का सपोर्ट करती है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में कितनी सड़कों का निर्माण  हुआ। मुआवजे के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता रईस खान ने कहा, 'आज भाजपा ने मेवात में जितना विकास किया है...शायद किसी ओर पार्टी ने नहीं किया। सबसे ज्यादा मुस्लिमों का नुकसान कांग्रेस ने किया है। भाजपा सरकार में मुस्लिमों के साथ कुछ नहीं किया गया। भाजपा कभी धर्म की राजनीति नहीं करती है।'

मेवात के मतदाता ने कहा, 'पिछले दस साल भाजपा का राज रहा और उससे पहले कांग्रेस का राज रहा तो जो नीति आयोग की रिपोर्ट 2018 में पब्लिश हुई भारत का सबसे पिछड़ा जिला मेवात है। ये दोनों पार्टियों के गाल पर तमचा है...कलंक है। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने करोड़ों रुपये का विकास गिनवाया, ये विकास कहां चला गया? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed