फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sample investigation found that the rate of corona infects reached 25 percent in delhi

दिल्लीः सैंपल जांच में कोरोना संक्रमितों की दर 25 फीसदी तक पहुंची

Fri, 22 May 2020 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 May 2020 05:30 AM IST
सार

  • अभी तक की उच्चतम संक्रमित सैंपल दर भी 25 फीसदी तक पहुंची
  • ते छह दिन में यह दर 7 से बढ़कर 25 फीसदी तक पहुंची 
  • संक्रमित सैंपल दर में उतार-चढ़ाव एक बड़ी चुनौती की ओर इशारा 

विज्ञापन
Sample investigation found that the rate of corona infects reached 25 percent in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। वहीं, अभी तक की उच्चतम संक्रमित सैंपल दर भी 25 फीसदी तक पहुंची है। बीते छह दिन में यह दर 7 से बढ़कर 25 फीसदी तक पहुंची। हालांकि, अब यह 12 फीसदी है। बीते छह दिन में कोविड-19 जांच के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो करीब 17 हजार सैंपल की जांच में ढाई हजार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली में एक सप्ताह से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यदि इन छह दिनों में कोरोना की जांच और संक्रमित मिलने वाले मरीजों के बीच अनुपात निकालते हैं तो दिल्ली में एक ही दिन में 25 फीसदी सैंपल तक संक्रमित मिल चुके हैं। 14 से 19 मई के ही बीच 17,741 सैंपल की जांच में 2556 संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन


अगर दिनवार सैंपल और संक्रमित सैंपल के बीच अनुपात निकालें तो 15 मई को 1722 सैंपल की जांच में 425 संक्रमित पाए गए। 25 फीसदी सैंपल संक्रमित मिलने के बाद यह दिल्ली का सबसे उच्चतम रिकॉर्ड था। इससे पहले 14 मई को 2009 सैंपल में से 23.4 फीसदी यानी, 472 संक्रमित मिले थे। 17 मई को 19 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक, संक्रमित सैंपल दर में उतार-चढ़ाव एक बड़ी चुनौती की ओर इशारा कर रहा है। महामारी विशेषज्ञ डॉ. विनोद त्यागी के अनुसार, सैंपल और उनके संक्रमित होने के आंकड़े हर दिन एक जैसे नहीं रहते हैं, लेकिन संक्रमण को समझने के लिए इन आंकड़ों के ग्राफ को आधार माना जा सकता है। मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली में संक्रमित सैंपल की दर में यह उतार-चढ़ाव सबसे ज्यादा देखने को मिल रहे हैं, जिसके परिणाम भी सभी के सामने हैं। 

छह दिन की यह है स्थिति 
दिन      कुल सैंपल         संक्रमित     निगेटिव     संक्रमित सैंपल दर
14 मई   2009            472         1335       23.4
15 मई   1722           425          1214      25
16 मई   3381         438          2943        13
17 मई   2262         422           1840       19
18 मई   4235         299          3936       7.06
19 मई   4132         500        3632        12.01
नोट : 20 मई की जानकारी विभाग ने अपडेट नहीं की है। संक्रमित सैंपल दर के आंकड़े फीसदी में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed