{"_id":"5c9c0ff8bdec2214380c374c","slug":"salesman-murder-of-liquor-contract-for-10-rupees-in-greater-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में 10 रुपये के लिए शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या, दो लोगों ने गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में 10 रुपये के लिए शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या, दो लोगों ने गोलियों से भूना
Thu, 28 Mar 2019 05:36 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Mar 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा की एच्छर पुलिस चौकी स्थित शराब ठेके के सेल्समैन की बुधवार रात बीयर के 10 रुपये अधिक मांगने के विवाद में दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, गुलावठी बुलंदशहर निवासी कुलदीप (25) एच्छर पुलिस चौकी क्षेत्र की बिल्डिंग मैटेरियल मार्केट के पास स्थित ठेके पर सेल्समैन था। बुधवार रात करीब दस बजे कुलदीप ठेके पर मौजूद था।
इसी दौरान दो युवक वहां पर पहुंचे और बीयर मांगी। बताया जा रहा है कि युवक कुलदीप पर प्रिंट रेट से 10 रुपये अधिक वसूलने का आरोप लगाने लगे। इस बात पर उनका विवाद हो गया।
विज्ञापन
युवकों ने दो पिस्टल से चार गोलियां चला दीं। दो गोलियां कुलदीप के सीने में लगीं। वारदात के बाद आरोपी कुछ दूरी पर खड़ी कार में सवार होकर फरार हो गए। कुलदीप को निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बीयर के 10 रुपये अधिक मांगने के विवाद में सेल्समैन की हत्या की जानकारी मिली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
- विनीत जायसवाल, एसपी देहात
- विनीत जायसवाल, एसपी देहात