{"_id":"010cf4b51487be901cfb11bfe8914b56","slug":"sales-tax-authorities-took-four-blue-lights-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चार सेल्स टैक्स अधिकारियों की उतारी नीली बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चार सेल्स टैक्स अधिकारियों की उतारी नीली बत्ती
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 23 Jun 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को अनाधिकृत रूप से लाल-नीली बत्ती लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि चेकिंग में सेल्स टैक्स के चार असिस्टेंट कमिश्नरों की कारों से नीली बत्तियां उतारी गईं।
विज्ञापन
ये सभी प्राइवेट कारों पर नीली बत्ती लगाकर चल रहे थे, जबकि ये अधिकारी सरकारी कार पर ही नीली बत्ती लगाकर चल सकते हैं। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के अफसरों और सेल्स टैक्स अफसरों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
सेल्स टैक्स के जिन असिस्टेंट कमिश्नरों की कार से नीली बत्तियां उतारी गईं, उनमें एमके मिश्रा, अशोक कुमार गुप्ता, उदित नारायण और वीपी सिंह शामिल हैं।
यह अभियान हापुड़ रोड पर कलक्ट्रेट केसामने सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, शीशों पर काली फिल्म लगे वाहनों की चेकिंग कर 50 से ज्यादा चालान काटे गए। टीआई ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन