{"_id":"5cca3d71bdec22073964dfd1","slug":"sales-manager-murder-in-greater-noida-police-reveals-murder-plan-wife-due-to-illegal-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: अवैध संबंधों में पत्नी ने कराई थी मैनेजर की हत्या, सोसायटी का गार्ड व एक अन्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: अवैध संबंधों में पत्नी ने कराई थी मैनेजर की हत्या, सोसायटी का गार्ड व एक अन्य गिरफ्तार
Thu, 02 May 2019 06:14 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 02 May 2019 06:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी, घटना की जानकारी देते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौड़ सिटी-2 स्थित गैलेक्सी नार्थ एवेन्यू सोसायटी निवासी व मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर रूपेंद्र की हत्या अवैध संबंधों के कारण पत्नी अमृता ने कराई थी। पत्नी ने रूपेंद्र की मौसी के दामाद इंटीरियर डिजाइनर ओमवीर से मिलकर वारदात अंजाम दी थी। ओमवीर ने सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों का संचालन करने वाले गार्ड व एक अन्य को साजिश में शामिल किया था।
विज्ञापन
सूरजपुर कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि बिसरख पुलिस ने बुधवार को ओमवीर, गार्ड व अन्य आरोपी को तिगरी गोलचक्कर से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
अब पुलिस रूपेंद्र की पत्नी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पत्नी सहित चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या व आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है। मैनेजर की हत्या करने के बाद सुमित सोसाइटी में आकर ड्यूटी करने लगा था। इसके बाद वह ही मेंटेनेंस विभाग के सुपरवाइजर के साथ मिलकर रूपेंद्र का शव ढूंढने जुट गया। उसी ने लोगों को शव तक पहुंचाया। आसानी से शव तक पहुंचाने पर वह शक के घेरे में आ गया था।
विज्ञापन