आज डीटीसी की सबसे बड़ी हड़ताल, कर्मचारी करेंगे चक्का जाम, लोगों को हो रही परेशानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में डीटीसी बस में सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचने वालों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहने वाला है। इसकी वजह है डीटीसी कर्मचारियों की यूनियन की हड़ताल। आज डीटीसी कर्मचारियों की सबसे बड़ी हड़ताल है जिससे 3700 डीटीसी बसों के पहिए थमने की पूरी संभावना है। यही वजह है कि सार्वजनिक बसों से अपने घर दफ्तर पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानी करना पड़ रहा है।
डीटीसी के अस्थायी कर्मचारी रविवार को आईपी डिपो स्थित डीटीसी मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन पर रहे। कर्मचारियों ने कहा कि प्रशासन ने उन पर दबाव बनाने के लिए हड़ताल का हवाला देते हुए एस्मा लागू किया है जबकि कर्मचारी हड़ताल पर नहीं हैं।
एस्मा लागू होने से कर्मचारियों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। सोमवार को कर्मचारी प्रशासन के खिलाफ हड़ताल करेंगे और चक्का जाम करेंगे। दूसरी ओर दिल्ली सरकार ने वेतन कटौती के सर्कुलर को वापस ले लिया। प्रशासन के इस फैसले के बाद भी कर्मचारी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं।
कर्मचारियों ने समान काम समान वेतन और डीटीसी में ठेकेदारी के तहत बसें न चलाने की मांग के पूरा होने पर ही काम पर लौटने की बात कही है। ऐसे में सोमवार को कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मुसाफिरों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं।
31 तक काटी गई राशि खाते में जमा करने की घोषणा
डीटीसी कॉन्ट्रैक्च्युअल एम्पलॉयी यूनियन के अध्यक्ष वाल्मिकी झा ने कहा कि मांगें पूरी करने के बजाय प्रशासन एस्मा लागू करके दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है जबकि वाजिब मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन करना कर्मचारियों का अधिकार है। इस तरह का फैसले हमारे अधिकार को छीनकर संविधान का उल्लंघन करने की कोशिश है।
उन्होंने कहा कि डीटीसी कर्मचारी अब तक शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की नींद तोड़ने के लिए कर्मचारी सोमवार को हड़ताल करेंगे। डीटीसी कॉन्ट्रैक्च्युअल इम्पलॉयी यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि जब तक सरकार बाकी की दो मांगों समान काम समान वेतन और डीटीसी में बसों की ठेकेदारी रोकने की मांग को पूरा नहीं करती, तब तक कर्मचारी अपनी प्रदर्शन करेंगे और सोमवार को हड़ताल करेंगे।
गौरतलब है कि शनिवार को डीटीसी वर्कर्स यूनिटी सेंटर के बैनर तले हुई प्रेस वार्ता में आईटीयू दिल्ली, एआईटीयूसी दिल्ली, एआईयूटीयूसी, डूटा, जेएनयूएसयू, आंबेडकर यूनिवर्सिटी, जन संस्कृति मंच, संगवारी समेत अन्य संगठनों ने डीटीसी कर्मचारियों को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
31 तक काटी गई राशि खाते में जमा करने की घोषणा
डीटीसी अस्थायी कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन के प्रभाव स्वरूप सातवें दिन दिल्ली सरकार ने वेतन कटौती के सर्कुलर को वापस ले लिया। अब तक वेतन में हुई कटौती की राशि को 31 अक्तूबर तक कर्मचारियों के खाते में जमा करने की घोषणा की।
डीटीसी कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे योगेंद्र यादव
डीटीसी कर्मचारियों के समर्थन में रविवार को स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी नेता कुर्सी पर बैठते ही झूठ बोलने लगते हैं। आप सरकार ने भी वही किया है, जो पहले की अन्य सरकारें करती थीं।