फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sakshi Murder Case Psychologists told why Sahil killed Sakshi like this

Sakshi Murder Case: मनोवैज्ञानिकों ने बताया साहिल ने साक्षी को ऐसे क्यों मारा, इतने चाकू मारने की वजह भी बतलाई

Sun, 04 Jun 2023 09:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Jun 2023 09:03 PM IST
सार

दिल्ली के फॉरेंसिक मनोवैज्ञानिक मोहित बुट्टा का कहनाा है कि पीड़िता को चाकू घोंपने और स्लैब से कुचलने का कृत्य हमलावर के विनाशकारी इरादों को दिखाता है। 

विज्ञापन
Sakshi Murder Case Psychologists told why Sahil killed Sakshi like this
साक्षी और उसका हत्यारा साहिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहबाद डेरी इलाके में हुई साक्षी हत्याकांड मामले को मनोवैज्ञानिकों गंभीर घटना बता रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लड़की के मना करने के बाद आरोपी इसे स्वीकार नहीं कर पाया और उसने चाकू से कई बार वार किए। आरोपी साहिल खान ने अपने गुस्से को मन में दबा रखा था और इसी के तहत साहिल खान ने घटना से दो दिन पहले साक्षी को मारने की साजिश रची। 

विज्ञापन

दिल्ली के फॉरेंसिक मनोवैज्ञानिक मोहित बुट्टा का कहनाा है कि पीड़िता को चाकू घोंपने और स्लैब से कुचलने का कृत्य हमलावर के विनाशकारी इरादों को दिखाता है। क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट वंदना वी प्रकाश ने कहा कि हमले की वीभत्सता हमलावर की हीन भावना और आत्मसम्मान की कमी को दर्शाती है। यह साजिशकर्ता के गुस्से, नफरत और आक्रोश के शांत होने तक पीड़ित पर वार करने की उसकी सनक को दर्शाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में पॉक्सो परियोजना में शामिल फॉरेंसिक मनोवैज्ञानिक इंद्रनील भोवाल ने कहा कि गुस्से ने संकेत दिया कि पीडिता और अपराधी के बीच निजी संबंध थे। पुलिस अधिकारियों ने पूर्व में कहा था कि साहिल खान ने 28 मई की दोपहर को शराब पी थी और शाम को उसका साक्षी से सामना हुआ, जो अपनी सहेली के बच्चे की जन्मदिन पार्टी में जा रही थी। 

विज्ञापन

भोवाल ने कहा कि कई शोधकर्ताओं ने पाया है कि किसी हत्या के मामले में कई बार चाकू घोंपा जाना इंगित करता है कि अपराध में व्यक्तिगत संबंध का तत्व शामिल है। उन्होंने कहा, कई बार चाकू घोंपने से यह भी पता चलता है कि क्रोध कुछ समय से जमा हो रहा था। भोवाल ने कहा कि हत्या से कुछ समय पहले उनके रिश्ते में कुछ ऐसा हुआ था, जिसने इसे बढ़ावा देने का काम किया और आरोपी को अपराध करने के लिए उकसाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed