फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sakshi Murder Case Kejriwal government accuses LG of negligence in law and order

Sakshi Murder Case: केजरीवाल बोले- दिल्ली में कानून-व्यवस्था LG की जिम्मेदारी, BJP ने बताया लव जिहाद का मामला

Tue, 30 May 2023 05:37 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 30 May 2023 05:37 AM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधते हुए उनसे कुछ करने को कहा है क्योंकि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उन्हीं की है। वहीं भाजपा नेताओं ने भी पलटवार किया है।

विज्ञापन
Sakshi Murder Case Kejriwal government accuses LG of negligence in law and order
Delhi CM Arvind Kejriwal - फोटो : Agency

विस्तार

बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात एक युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू के 40 से अधिक वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद इस वारदात को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधते हुए उनसे कुछ करने को कहा है क्योंकि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उन्हीं की है। वहीं भाजपा नेताओं ने भी पलटवार किया है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने इसे लव जिहाद का मामला बताया है।

विज्ञापन

एलजी का काम सिर्फ अड़ंगा डालना रहा: आतिशी
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भी एलजी पर निशना साधा और कहा कि दिल्ली के लोगों की सुरक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन वह सिर्फ केजरीवाल के काम में अड़ंगा डालने का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह लव जिहाद का मामला: सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे लव जिहाद का मामला बताया है और इसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरोपी ने दाहित हाथ में लाल कलावा बांध रखा है, जिससे जाहिर होता है कि वह लव जिहाद गैंग का सदस्य है। उन्होंने यह भी दावा किया उन्हें जानकारी मिली है कि आरोपी लड़की को लंबे समय से परेशान कर रहा था। अरविंद केजरीवाल पर भी उन्होंने साधा और कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि लव जिहाद के मामले को दिल्ली के मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था के मामले के रूप में पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन

कितनी श्रद्धा होंगी शिकार: कपिल
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने साक्षी की हत्या की तुलना श्रद्धा वालकर से की है, जिसकी उसके प्रेमी आफताब पूनावाला ने हत्या कर दी थी और शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया था। मिश्र ने कहा, यह दर्दनाक हत्या दिल्ली में हुई है। श्रद्धा वालकर अभी तक न्याय नहीं मिला है। न जाने कितनी और श्रद्धा इस क्रूरता की शिकार होंगी।

दिल्ली की कानून-व्यवस्था निम्न स्तर पर पहुंच गई: सौरभ भारद्वाज
एलजी अगर अपना काम नहीं कर रहे हैं तो क्या जवाबदेही है। दिल्ली की कानून व्यवस्था सबसे निम्न स्तर पर पहुंच गई है। खुले आम हत्या हो रही हैं। एलजी कानून व्यवस्था के नाम पर फेल हो गए हैं। -सौरभ भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री, दिल्ली सरकार

निर्मम हत्या को दबाने की कोशिश कर रही आप: भाजपा
किशोरी की निर्मम हत्या पर भाजपा नेताओं ने आप व दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। पार्टी का कहना है कि आरोपी के दूसरे समुदाय का होने की वजह से आप नेता इसे सामान्य हत्या बताने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed