Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sajjan Kumar move to supreme court in 1984 anti sikh riots

1984 सिख दंगा मामला : उम्रकैद की सजा के खिलाफ सज्जन कुमार पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दाखिल की याचिका

Sat, 22 Dec 2018 06:55 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Dec 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
Sajjan Kumar move to supreme court in 1984 anti sikh riots
sajjan kumar

1984 सिख दंगा मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार अपनी सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। बता दें कि 17 दिसंबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक अन्य मामले में सज्जन कुमार को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन


इस फैसले के खिलाफ सज्जन कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद पहले ही सज्जन कुमार के वकीलों ने कहा था कि वे सर्वोच्च न्यायालय का दरावाजा खटखटाएंगे।    
विज्ञापन


गौरतलब हो 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया था।अदालत ने कहा कि परिस्थितजन्य साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को यदि ध्यान से देखा जाए तो साफ पता चलता है कि कांग्रेस नेता सज्जन कुमार ने दंगों में अपनी भूमिका का निर्वाह नहीं किया था जबकि वे हिंसा पर उतारू भीड़ का समझा बुझा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उस दौरान उन्होंने ऐसा नहीं किया। अदालत ने अपनी इस टिप्पणी के साथ निचली अदालत के फैसले को पलट दिया और उम्रकैद की सजा सुना दी।

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार को सिख दंगा मामले में राहत नहीं मिली थी। दिल्ली हाई कोर्ट ने सरेंडर करने की अवधि बढ़ाए जाने की उनकी अर्जी शुक्रवार को खारिज कर दी थी। 


कोर्ट के इस फैसले के बाद अब सज्जन कुमार को अदालत में आत्मसमर्पण करना होगा। इसके लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। बता दें कि सज्जन कुमार ने सरेंडर करने के लिए कोर्ट से एक महीने की मोहलत मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed