फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sahitya Academy announces dates of literary festival will be held from March 10 to 15

दिल्ली: साहित्य अकादमी ने की साहित्योत्सव की तारीखों की घोषणा, 10 से 15 मार्च तक होगा आयोजित

Wed, 23 Mar 2022 03:03 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 03:03 PM IST
सार

उत्सव का आरंभ अकादमी की वर्षभर की गतिविधियों को प्रदर्शित करने वाली अकादमी प्रदर्शनी से होगा, जिसका उद्घाटन संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे। 10 मार्च को सुबह 10 बजे इसका शुभारंभ किया जाएगा।

विज्ञापन
Sahitya Academy announces dates of literary festival will be held from March 10 to 15
साहित्य पुरस्कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

साहित्य अकादमी ने पढ़ने-लिखने में रुचि रखने वाले लोगों के लिए खास वार्षिक उत्सव साहित्योत्सव के आयोजन की तारीखों की घोषणा कर दी है। मंडी हाउस गोल चक्कर पर फिरोजशाह रोड पर रवींद्र भवन परिसर में 10 से 15 मार्च तक यह आयोजित होगा। साहित्य अकादमी ने रविवार को इसकी घोषणा की।

विज्ञापन

 
इस वर्ष का साहित्योत्सव ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पर केंद्रित रहेगा। साहित्योत्सव में देश के कोने-कोने से विभिन्न भारतीय भाषाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले करीब 225 लेखक और विद्वान भागीदारी करेंगे। उत्सव का आरंभ अकादमी की वर्षभर की गतिविधियों को प्रदर्शित करने वाली अकादमी प्रदर्शनी से होगा, जिसका उद्घाटन संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे। 10 मार्च को सुबह 10 बजे इसका शुभारंभ किया जाएगा। इसी दिन कार्यक्रम में ‘युवा भारत का उदय’ शीर्षक से युवा लेखक सम्मेलन भी होगा। दोपहर में भारतीय भाषाओं में प्रकाशन की स्थिति विषय पर परिचर्चा आयोजित होगी, इसमें प्रख्यात मराठी लेखक रंगनाथ पठारे शामिल होंगे। साहित्योत्सव के दौरान ही इस साल चुने गए लोगों को साहित्य अकादमी पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन


ट्रांसजेंडर कवि सम्मेलन में 14 कवि लेंगे हिस्सा
साहित्योत्सव में त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगा, जिसका विषय ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर साहित्य का प्रभाव’ है। इसमें पूरे देश से करीब 40 लेखक, विद्वान भाग लेंगे। यह संगोष्ठी 13 मार्च को होगी। साहित्योत्सव में ‘ट्रांसजेंडर कवि सम्मेलन’ होगा। इसमें देश में ट्रांसजेंडर समूह के सदस्य के रूप में अपनी पहचान बना चुके 14 कवियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भव्य प्रदर्शनी करेगी पुस्तक प्रेमियों का इंतजार
अकादमी द्वारा एक भव्य पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जो सुबह 10 बजे से सायं 7 बजे तक प्रतिदिन खुली रहेगी। यहां 20 फीसदी की विशेष छूट पर पुस्तकें बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed