फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saharanpur: Clerk faints after hearing about typing test on computer

Saharanpur: कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट की बात सुनते ही बेहोश होकर गिरा लिपिक, नगर आयुक्त का आदेश बना 'मुसीबत'

Sat, 27 Sep 2025 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 06:27 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur: Clerk faints after hearing about typing test on computer
सांकेतिक तस्वीर

नगर निगम का एक लिपिक कंप्यूटर पर टाइपिंग के टेस्ट होने का नाम सुनते ही बेहोश होकर गिर पड़ा। ऐसे अन्य लिपिक भी तनाव में हैं, जिन्हें टाइपिंग नहीं आती है। नगर निगम के सभी अनुभागों में करीब 30 लिपिक हैं। इनमें कई लिपिक ऐसे हैं, जिनको कंप्यूटर पर टाइपिंग करना नहीं आता है। वे कंप्यूटर पर काम नहीं कर पाते हैं। नगर निगम ने उन्हें ऑपरेटर मुहैया कराए हुए हैं। 

विज्ञापन


बीते करीब दस साल से ऑपरेटर काम कर रहे हैं, जिनकी वजह से लिपिकों ने कंप्यूटर पर काम करना सीखने की जरूरत नहीं समझी है। नगर आयुक्त के समक्ष ऐसी बात आई थी कि कुछ लिपिक कंप्यूटर फ्रेंडली नहीं हैं, जिनकी वजह से कार्य प्रभावित होता है। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त शिपू गिरि ने सभी लिपिकों का टाइपिंग टेस्ट लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों की समिति भी बनाई है, जो कंप्यूटर पर टाइपिंग कराकर टेस्ट ले रही है। एक अनुभाग के अध्यक्ष ने जब अपने लिपिक के समक्ष टाइपिंग टेस्ट के लिए तैयार रहने की बात रखी तो चर्चा है कि लिपिक कुर्सी से बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 15 ऑपरेटर हैं कार्यरत
नगर निगम में लिपिकों, अधिकारियों के स्टेनो को प्राइवेट ऑपरेटर मुहैया कराए गए हैं। प्रत्येक ऑपरेटर को 12 से 15 हजार रुपये का मानदेय दिया जाता है। ऐसे में प्रत्येक माह ऑपरेटर के वेतन पर दो लाख रुपये से अधिक खर्च होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed