{"_id":"57f3a80e4f1c1b89322703bf","slug":"safe-motherhood-campaign-will-run-in-the-district-pm-had-mention-man-ki-baat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चलेगा सुरक्षित मातृत्व अभियान, पीएम ने मन की बात में किया था जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चलेगा सुरक्षित मातृत्व अभियान, पीएम ने मन की बात में किया था जिक्र
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 10 अक्तूबर को जिले में सुरक्षित मातृत्व अभियान चलेगा। इसमें हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल समेत तमाम प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह अभियान चलाया जाएगा। बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में भी इसका जिक्र किया था।
विज्ञापन
इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की खून, पेशाब, कद, वजन आदि की मुफ्त में जांच की जाएगी। गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केन्द्रों पर नि:शुल्क दवाई दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा, जोखिमपूर्ण गर्भस्थ महिलाओं को प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र से सिविल अस्पताल में रेफर किया जाएगा। इसके लिए 102 नंबर एंबुलेंस तैनात रहेगी।
उप-सिविल सर्जन डॉ. नीलम थापर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को सामान्य अस्पताल के माध्यम से अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है ताकि गर्भवती महिलाएं स्वस्थ रह सकें।
ये महिलाएं आएंगी हाई रिस्क कैटेगरी में
-यदि महिला की उम्र 40 पार हो
-गर्भवती महिला को एनीमिया हो
-शार्ट हाइट मदर (क्योंकि बच्चेदानी छोटी होती है)
-जिन्हें हाईपरटेंशन, हाई या लो रक्तचाप व हार्ट की तकलीफ हो
-मधुमेह, एचआईवी, थायराइड, इंफेक्शन, रिपीटेड प्री टर्म डिलीवरी
-पेट में बच्चे का सही स्थान पर नहीं होना