फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sadness in the face of VIP Congress voters

कांग्रेस के VIP वोटर के चेहरे पर छाई रही उदासी

Sun, 08 Feb 2015 12:08 AM IST
Updated Sun, 08 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
sadness in the face of VIP Congress voters

दिल्ली विस चुनाव में वीआईपी वोटर सुबह ही घर से निकल लिए। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, उपराज्यपाल नजीब जंग, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व राबर्ट वाड्रा, आप सीएम प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल, भाजपा मुख्यमंत्री प्रत्याशी किरन बेदी, कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन, डॉ. हर्षवर्धन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने 12 बजे के पहले ही वोट डाल दिए। इस बीच जहां कांग्रेस नेताओं के चेहरों पर मायूसी दिखी तो ,वहीं आप और भाजपा नेताओं के चेहरों पर मुस्कान खिली रही।

विज्ञापन


निर्माण भवन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुबह साढ़े नौ बजे मतदान किया। उनके साथ अरविंदर सिंह और प्रो. किरण वालिया भी पहुंचे। उधर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को निर्माण भवन में करीब एक घंटे इंतजार करना पड़ा। राहुल गांधी ने औरंगजेब रोड स्थित बूथ पर वोट डाला, इस दौरान वह बोलने से बचते रहे।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी पति राबर्ट वाड्रा के साथ वोट डालने पहुंची। वहीं, अजय माकन राजौरी गार्डन और संदीप दीक्षित नई दिल्ली में वोट डालने के बाद आशान्वित दिखे। अरविंद केजरीवाल ने बीके दत्त कॉलोनी बूथ पर वोट डाला। उन्होंने मतदाताओं से लालच में न पड़ने और दिल्ली को भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने को कहा। भाजपा की मुख्यमंत्री प्रत्याशी किरन बेदी ने मालवीय नगर के नीति बाग में वोट डाला। उत्साहित किरन ने जहां कार की छत पर फोटो खिंचवाई, तो एक महिला के पैर छूकर भावुक नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट करने के बाद क्या बोले ये नेता

sadness in the face of VIP Congress voters

सोनिया गांधी: जो लोग चाहेंगे वहीं होगा
उपराज्यपाल नजीब जंग : इस बार स्थिर सरकार की उम्मीद
किरन बेदी: प्रधानमंत्री देश को बहुत कुछ देंगे
अजय माकन : ऐसी पार्टी को वोट नहीं देना चाहिए जो जटिल समस्या के लिए धरने पर बैठ जाए
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, सभी को एक दूसरे से सीखना चाहिए। मुझे भरोसा है कि इस बार भी कांग्रेस उबरेगी
पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित : चुनाव मुद्दों पर नहीं व्यक्ति विशेष पर आधारित रहा है
संजय सिंह : आप को किसी के समर्थन की जरूरत नहीं पड़ेगी, 50 सीटें मिलेंगीप्रो. किरण वालिया : चुनाव परिणाम बताएगा जीत किसकी होगी, हम जनता के दिल पर राज करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed