{"_id":"5be2b7a6bdec2269b262efca","slug":"sadar-bazar-welfare-association-is-staging-a-protest-against-the-sc-order-on-green-crackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः सदर बाजार वेलफेयर एसोसिएशन का ग्रीन पटाखों के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः सदर बाजार वेलफेयर एसोसिएशन का ग्रीन पटाखों के खिलाफ प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Nov 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
सदर बाजार वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से ग्रीन पटाखों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। दुकानदारों ने हरी सब्जियों के अंदर पटाखे रखकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एचएस छाबड़ा का कहना है कि हमे तो यह तक नहीं पता कि ग्रीन पटाखे कैसे होते हैं। बाजार में इस तरह के पटाखे हैं ही नहीं।
विज्ञापन
छाबड़ा ने कहा कि जब हमने थाना अध्यक्षों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि हम आपको हरे पटाखों की एक सूची देंगे। लेकिन अगले ही दिन उन्होंने कहा कि अभी इसमें दो दिन और लगेंगे। अगर ऐसा ही था तो यह काम एक साल पहले किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन